फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफेयर की खबरों के बीच सोनम के रिसेप्शन में साथ पहुंचे रणबीर-आलिया, तस्वीरों में दिखी LOVE केमिस्ट्री

Wed, 09 May 2018 01:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt joint appearance at Sonam Kapoor and anand ahuja reception
sonam kapoor
मंगलवार को सोनम कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। मंगलवार की शाम को मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला में वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा। सभी ने जमकर मस्ती और धमाल किया। इस पार्टी में वैसे तो सभी बेहद सुंदर लग रहे थे लेकिन जैसे ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एंट्री मारी सबकी निगाहें उनपर ही आकर टिक गई।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt joint appearance at Sonam Kapoor and anand ahuja reception
sonam kapoor
इस पार्टी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक साथ पहुंचकर सबको चौंका दिया। एक साथ इस तरह पहुंचने से दोनों के बीच अफेयर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।  इससे पहले भी रणवीर और आलिया को कई बार एक साथ देखा गया है।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt joint appearance at Sonam Kapoor and anand ahuja reception
sonam kapoor
लेकिन यह पहला मौका है जब किसी वेडिंग पार्टी में दोनों न सिर्फ एक साथ पहुंचे बल्कि मीडिया के सामने बेझिझक तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अफेयर इन दिनों सुर्खियों में है। इस अफेयर की खबरों को और पुख्ता करती है आलिया और रणबीर की ये तस्वीरें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt joint appearance at Sonam Kapoor and anand ahuja reception
alia ranbir
हाल ही में मुंबई में 'राजी' की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। इस फिल्म को देखने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। आलिया की इस फिल्म को देखने के लिए उनकी मम्मी सोनी राजदान और उनके खास दोस्त रणबीर कपूर भी पहुंचे थे। जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt joint appearance at Sonam Kapoor and anand ahuja reception
Ranbir and Alia
आलिया और रणबीर को डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से यह कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर पक रहा है। हालांकि आलिया और रणबीर ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों को लेकर कुछ बयान नहीं दिया है लेकिन इनकी क्लोजनेस को देखते हुए, बातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed