दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राणा दग्गुबाती की उनकी प्रेमिका मिहीका बजाज से शादी की तारीख अब आखिरकार तय हो चुकी है। इस चर्चित जोड़े की शादी की तारीख का खुलासा खुद राणा दग्गुबाती के पिता सुरेश बाबू ने किया है।
2 of 5
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुरेश ने बताया है कि राणा और मिहीका आने वाले अगस्त में 8 तारीख को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राणा और मिहीका ने कुछ ही दिनों पहले रोका समारोह का हिस्सा बनकर लंबे समय से चले आ रहे अपने रिश्ते को अंजाम देने की ठानी है।
3 of 5
राणा दग्गुबाती की मंगेतर मिहीका
- फोटो : इंस्टाग्राम
जब इन दोनों की सगाई हुई थी तब मीडिया में खबरें आने लगी थीं कि राणा और मिहीका ने शादी कर ली है। उस समय राणा के पिता सुरेश बाबू ने सामने आकर मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि अभी इन दोनों ने शादी नहीं की है बल्कि, उनके रीति रिवाज के हिसाब से यह सिर्फ एक सगाई समारोह था। सुरेश बाबू ने एक बार फिर राणा और मिहीका की शादी की खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह दोनों 8 अगस्त को ही शादी करने वाले हैं।
4 of 5
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज
- फोटो : Social Media
देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशों के साथ इन दोनों की शादी को संपन्न किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार शादी को बहुत धूमधाम से करने का विचार है जिसमें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल हो सकते हैं।
5 of 5
राणा दग्गुबाती
- फोटो : Twitter
बता दें कि राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और फिल्म निर्माता सुरेश बाबू दग्गुबाती के बड़े बेटे हैं। इन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी हुई फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने पर मिली है। वहीं, मिहीका बजाज इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की संस्थापक हैं और बिजनेसमैन बंटी बजाज की बेटी हैं।