बॉलीवुड में कुछ ऐसे सेलेब्रिटी किड्स हैं जो लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। इनमें से कुछ ने तो बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है तो कुछ तैयारी में हैं। इन्हीं स्टार किड्स में से एक हैं एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी। आज जब रक्षाबंधन है तो अथिया शेट्टी ने अपने भाई के साथ अनुभव शेयर किया है।
दरअसल, रक्षाबंधन का त्योहार अथिया अलग अंदाज में मनाती हैं। इसकी शुरुआत सुनील शेट्टी और उनकी मांं माना शेट्टी ने की है। अथिया ने बताया कि 'हम दोनों ही भाई-बहन एक दूसरे को राखी बांधते हैं। वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है और मैं उसे लेकर बहुत प्रोेटेक्टिव रहती हूं। मैं हमेशा उसके साथ रहूंगी।'
अथिया ने आगे कहा कि 'हालांकि अहान और मैं दो पोल की तरह बिल्कुल अलग हैं लेकिन यही हमारे रिश्ते की सबसे बड़ी खासियत है। वह मुझे हमेशा सिखाता है कैसे शांत रहा जाए और सुरक्षित तरीके से जिंदगी को जिया जाए। वह मुझसे काफी छोटा है लेकिन वह काफी मेच्योर है।'
'समय बीतने के साथ चीजों को देखने का नजरिया भी हमारा बदला है। जब हम छोटे थे तो खूब लड़ते थे और मारपीट करते थे। हम दरअसल WWE खेलते थे लेकिन लड़ने के अगले एक घंटे में हम इसे भूल भी जाते थे। रक्षाबंधन का त्योहार मेरे लिए कभी भी केवल गिफ्ट के लिए नहीं रहा है। इसके बजाय मुझे इस बात की खुशी होती थी कि हम ज्यादा से ज्यादा वक्त एक दूसरे के साथ बिताएंगे। हम इस दिन अपने मामा के घर जाते हैं और अपने सभी भाईयों के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हैं।'
5 of 5
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी
वहीं सुनील शेट्टी की बात करें तो काफी समय से बड़े परदे से दूर हैं और अपना बिजनेस संभाल रहे हैं। उनकी होटल 'रॉयल इन' नाम से एक रेस्त्रां चेन चलती है। साउथ में भी सुनील शेट्टी के रेस्टोरेंट हैं। अपने इन बिजनेस से सुनील हर साल करीब 110 करोड़ रुपए कमाते हैं।