{"_id":"5a93ea3b4f1c1bea028b4a5b","slug":"rakhi-sawant-shared-her-sorrow-for-sridevi-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत पर फूट-फूट कर रोईं ये एक्ट्रेस, वीडियो के वायरल होते ही खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत पर फूट-फूट कर रोईं ये एक्ट्रेस, वीडियो के वायरल होते ही खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार रात कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। अचानक उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे बॉलीवुड में दुख का माहौल है। उनके निधन की खबर मिलते ही टीवी इंडस्ट्री से लेकर कई बॉलीवुड हस्तों ने अपना दुख जाहिर किया है।
Trending Videos
श्रीदेवी के निधन पर राखी सावंत ने अपना दुख सोशल मीडिया पर बयां किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की फोटो शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही उनके अचानक निधन पर दुख भी जाहिर किया।
A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on
इतना ही नहीं राखी ने रोते हुए श्रीदेवी के निधन पर शोक मनाते हुए अपने रोते हुए वीडियो भी शेयर की। वीडियो में राखी यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि मुझे विश्वास नहीं हो रही है कि श्रीदेवी मैम आप हमें छोड़कर चली गईं।
A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीते शनिवार करीब 11 बजे रात कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह उस समय दुबई में अपनी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ एक शादी समारोह में मौजूद थीं।