महाराष्ट्र में सरकार बनने को लेकर आया राखी का बयान, कहा- 'रातों रात अमित शाह जी ने...'
ऐसी सियासी सरगर्मी में राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस को कह रही हैं कि मैंने आप लोगों को पहले ही कहा था कि आपस में सुलह कर जल्दी सरकार बना लो। नहीं तो बहुत देर हो जाएगी। राखी ने ये वीडियो शनिवार को शेयर किया है। राखी के इस वीडियो को 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
राखी आगे कहती हैं-''अब देखो उद्धव जी। गई ना सीएम की कुर्सी हाथ से। मैं बहुत चाहती थी कि आप सीएम बनो। मोदी जी के पीछे अमित शाह का दिमाग है। मास्टरमाइंड हैं वो इन सबके। गुजराती हैं न गुजरातियों का दिमाग बहुत तेज होता है। मै भी गुजराती हूं।''
Aagye modi ji mai hu aadhe maa
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
बता दें राखी पिछले कुछ महीने से अपनी सीक्रेट शादी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उनके पति रितेश को आजतक किसी ने देखा नहीं है। लेकिन वीडियो शेयर कर वह अक्सर बताती रहती हैं कि रितेश से वह बहुत प्यार करती हैं।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद वायरल हुआ राखी का ये वीडियो, कहा- 'मोदीजी आ गए तो ये भी छिन...'