राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वैसे शादी के बाद से ही राखी काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में कुछ दिनों पहले पोस्ट किए गए राखी के एक वीडियो का सच सामने आया है, जिससे उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है।
खुल गई राखी सावंत के एक और झूठ की पोल, धोखा सामने आते ही खुद डिलीट किया वीडियो
दरअसल करवाचौथ पर राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में राखी सावंत दावा कर रही थीं कि वो गाजर का हलवा बना रही हैं। राखी ने बताया था कि वो भारत नहीं बल्कि यूके के अपने किचन में गाजर का हलवा बना रही हैं।
वीडियो में राखी ने कहा था- 'हाय फ्रेंड्स, आप देख रहे हैं मैं गाजर का हलवा बना रही हूं आज करवा चौथ के दिन। देखिए, मैं किसी गांव-वाओ में नहीं हूं, यूके (UK) में हूं, तो मैं कुछ भी कपड़े पहन सकती हूं। आप देख सकते हैं कि इतने सारे बादम वगैरह मैंने ऑनलाइन ऑर्डर किए हैं।' दरअसल जिस वीडियो में राखी यूके में होने का दावा कर रही हैं वो काफी देसी किचन है। वहीं वीडियो में पीछे साड़ी पहने उनकी मेड भी नजर आ रही हैं।
Karwachauth par gajar ka halwa bna rahi hai #rakhisawant #karwachauth2019 #bollygossip #bollywood
A post shared by Bollywood Gossip (@bollyg0ssip) on
राखी सावंत के इस वीडियो वायरल होने के साथ ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया और कहा कि ये विदेश का किचन नहीं है बल्कि देसी किचन है। क्योंकि किचन किसी भी तरह से यूके का नहीं लग रहा है। वहीं पीछे भारतीय हाउसमेड भी नजर आ रही हैं।
राखी सावंत इस वीडियो में ये भी सफाई देती नजर आ रही हैं कि ये किचन उन लोगों का है, जो उनसे पहले यहां रहते थे और वह इसे सिर्फ इस्तेमाल कर रही हैं। लेकिन बावजूद इसके फैंस को इस बात का यकीन नहीं है। वहीं राखी ने भी अपने सोशल मीडिया से वीडियो को डिलीट कर दिया है।
पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार खिलाड़ी को डेट कर रहीं नताशा! घरवालों से की है मुलाकात