फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: कॉमेडियन की हालत में सुधार, परिवार के बाद मुकेश खन्ना ने दिया बयान, बोले- अफवाह उड़ाने वालों..

Sat, 13 Aug 2022 09:55 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 13 Aug 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update: From Heart Attack AngioPlastyDeath Rumours Family Statement to Mukesh Khanna
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले चार दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार की सुबह वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब हो गई थी। वह बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने हार्टअटैक की पुष्टि की। एंजियोप्लास्टी और ब्रेन के डैमेज होने के बाद अब कॉमेडियन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के उंगलियों के बाद अब उनके शोल्डर में भी मूवमेंट होने लगा है। जिसे डॉक्टर अच्छा संकेत मान रहे हैं।

Raju Srivastava Health Update: From Heart Attack AngioPlastyDeath Rumours Family Statement to Mukesh Khanna
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

कॉमेडियन के परिवार वालों ने जारी किया स्टेटमेंट
राजू श्रीवास्तव के परिवार ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "प्रिय सभी, राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया किसी भी अफवाह/फर्जी खबर को प्रसारित करने पर ध्यान न दें। कृपया उसके लिए प्रार्थना करें।"

Raju Srivastava Health Update: From Heart Attack AngioPlastyDeath Rumours Family Statement to Mukesh Khanna
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश खन्ना ने कहा...
मुकेश खन्ना ने कहा, एंटटेनमेंट का बादशाह और बेहतरीन कॉमेडियन, राजू श्रीवास्तव, आज वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। मैंने सुना है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है। लेकिन कुछ चैनल वालों ने इस बात की घोषणा कर दी है कि राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। आपको बता दूं कि उनका निधन नहीं हुआ है, वह जिंदा हैं। आप सभी से यही कहूंगा कि आप उनके जल्द स्वस्थ होने कामना करें। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। और उनके निधन की अफवाहें मत उड़ाएं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update: From Heart Attack AngioPlastyDeath Rumours Family Statement to Mukesh Khanna
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

तीन बार हो चुकी है एंजियोप्लास्टी
बता दें कि पिछले दस सालों में राजू श्रीवास्तव की तीन बार एंजियोप्लास्टी हो चुके है। जी हां, कॉमेडियन की मेडिकल हिस्ट्री के मुताबिक उन्होंने पहली बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी करवाई थी। इसके बाद 7 साल पहले मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। वहीं बुधवार को तीसरी बार डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की है। हालांकि अब भी राजू श्रीवास्तव का ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed