फिल्म 'बरेली की बर्फी' के बाद राजकुमार राव और कृति सैनन फिर एक बार साथ नजर आने वाले हैं। दो महीने पहले इस कॉमेडी फिल्म की घोषणा की गई थी जिसे दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बावजूद फिल्म के शीर्षक को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि अब महीनों की मेहनत के बाद फिल्म के नाम की घोषणा भी कर दी गई है।
2 of 5
Dinesh Vijan
- फोटो : social media
फिल्म की घोषणा के समय दिनेश विजन ने बताया था कि, 'यह फिल्म एक ऐसे दंपति की कहानी है जो अनाथ आश्रम में पले बढ़े हैं। दोनों में प्यार होता है और शादी कर लेते हैं। उन्हें कहीं न कहीं एक माता-पिता की जरूरत महसूस होती है, इसलिए वह एक माता-पिता को गोद ले लेते हैं। जब उनकी जिंदगी उन गोद लिए मां बाप के साथ शुरू होती है, तो उन्हें पता चलता है कि ये लोग वैसे नहीं हैं जैसे हमें चाहिए थे।'
3 of 5
bala
- फोटो : social media
अभिषेक जैन निर्देशित इस फिल्म का शीर्षक 'सेकंड इनिंग्स' रखा गया है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और परेश रावल भी अहम किरदारों में हैं। गौरतलब है कि दिनेश विजन सामाजिक मुद्दों पर आधारित कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन फिल्मों में 'बाला', 'लुका छिपी' और 'अंग्रेजी मीडियम' शुमार है।
4 of 5
kriti sanon, varun sharma, dinesh vijan
- फोटो : amar ujala
वहीं आने वाले दिनों में 'रूही अफजाना' और 'मिमी' जैसी फिल्में भी रिलीज होने के लिए कतार में हैं। 'सेकंड इनिंग्स' को लेकर चल रही तैयारी को लेकर निर्देशनक अभिषेक जैन कहते हैं, 'हम मार्च में दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे। हालांकि अब कोरोना वायरस से उपजे हालात के चलते फिल्म सभी तरह की योजना स्थगित हो गई हैं और अब हालात सामान्य होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकेगी।'
बात करें दोनों की फिल्म बरेली की बर्फी की तो फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि छोटे शहर उत्तर प्रदेश में बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन) वर्किंग गर्ल है जो स्मोकिंग करना बुरा नहीं मानती। बिट्टी की इन हरकतों से मिश्रा परिवार परेशान है और उसके लिए दूल्हा भी नहीं मिलता। एक दिन बिट्टी घर से भाग जाती है और रेलवे स्टेशन पहुंचती है। वहां बुक स्टॉल पर 'बरेली की बर्फी' नामक उपन्यास उसके हाथ लगता है।