नेटफ्लिक्स के रजत जयंती वर्ष पर मुंबई में हुए नेटफ्लिक्स के फिल्म्स डे पर राजकुमार राव की अगली ओटीटी फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ की झलक खासतौर पर मीडिया के सामने पेश की गई। कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ ही राजकुमार राव भी आए लेकिन उनके चेहरे पर वह तेज नहीं दिखा, जिसके लिए वह अक्सर पहचाने जाते हैं। राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के शानदार कलाकारों के रूप में होती रही है। काम भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में किया है। लेकिन, फिल्म 'स्त्री' के बाद से उनकी बॉक्स ऑफिस वैल्यू लगातार घटती जा रही है। सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों को गिने तो उनकी अब तक लगातार नौ फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। राजकुमार राव को इन दिनों एक ऐसी फिल्म की सख्त जरूरत है जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सके और उनके डूबते करियर को फिर से लाइमलाइट में ला सके। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर हिंदी सिनेमा के टॉप 5 सितारों में शामिल रहे राजकुमार अपनी किन गलतियों के चलते धीरे धीरे हाशिये पर खिसकते जा रहे हैं...
Rajkumar Rao: अब तक कहां चमके, कहां चूके राजकुमार राव, इन 10 गलतियों के चलते औंधे मुंह गिरी बॉक्स ऑफिस वैल्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 31 Aug 2022 09:16 AM IST
सार
नेटफ्लिक्स के रजत जयंती वर्ष पर मुंबई में हुए नेटफ्लिक्स के फिल्म्स डे पर राजकुमार राव की अगली ओटीटी फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ की झलक खासतौर पर मीडिया के सामने पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन