इस साल कितनी ही फिल्मी जोड़ियां अलग-अलग हो गईं। इस 'अलगाववाद' का शिकार होने वाले में अगला नाम सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी का नाम भी जुड़ गया है। खबर आ रही है कि उनकी बेटी के घर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए वो अब तलाक ले रही हैं।
तलाक ले रही है इस सुपरस्टार की बेटी, क्या है वजह
2 of 5
सौंदर्या रजनीकांत और अश्विन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत की बेटी ने तलाक के लिए घरेलू अदालत में अर्जी दे दी है। बताया जाता है कि पिछले कुछ सालों से उनके दामाद और बेटी के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। खबर है कि अमेरिका से लौटने के बाद रजनीकांत ने अपनी बेटी से इस बारे में बात भी की लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया। वहीं, रजनीकांत के दामाद इस बारे में अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं।
अगली स्लाइड में पढ़ें, कौन सी है वो बेटी और कब हुई थी शादी ?
तलाक ले रही है इस सुपरस्टार की बेटी, क्या है वजह
रजनीकांत की सबसे बड़ी सौंदर्या रजनीकांत की शादी साल 2010 में चेन्नई के उद्योगपति अश्विन से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। सौंदर्या रजनीकांत बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं।
अगली स्लाइड में पढ़ें क्या करती हैं रजनीकांत की ये टैलेंटेड बेटी ?
तलाक ले रही है इस सुपरस्टार की बेटी, क्या है वजह
सौंदर्या ने एक ग्राफिक्स डिजाइनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। फिर अपने पिता रजनीकांत को लेकर 'कोचिडियान' फिल्म डायरेक्ट की थी। जिसके बाद उन्हें काफी सराहना मिली थी।
अगली स्लाइड में पढ़ें, अब क्या कर रही हैं सौदर्या ?
तलाक ले रही है इस सुपरस्टार की बेटी, क्या है वजह
फिलहाल सौंदर्या अपनी अगली फिल्म की कहानी पर काम कर रही हैं। हालांकि अभी फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल नहीं हुई है।