रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म की सोशल मीडिया पर फैंस न केवल जमकर तारीफ कर रहे हैं बल्कि रजनीकांत की फिल्म का क्रेज उनके सिर पर चढ़कर बोल रहा है। यहां तक कि फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाहॉल के अंदर के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में आप देखेंगे कि रजनीकांत की एक झलक दिखते ही फैंस इतने एक्साइटेड हो गए कि फिल्म को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
VIDEO: '2.0' की पहली झलक मिलते ही फैंस हुए आपे से बाहर, 3 मिनट तक रोकनी पड़ी फिल्म
साउथ में रजनीकांत को भगवान की तरह पूजा जाता है। इस बात का नजारा हर बार रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने पर देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। सिनेमाहॉल के अंदर से लेकर बाहर तक की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस ढोल-नगाड़ों के साथ अपने 'थलाइवा' की फिल्म का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सिनेमाहॉल के अंदर का वीडियो रजनीकांत फैंस ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है - 'फिल्म को 3 मिनट के लिए रोकना पड़ा, थलाइवा का पहला लुक आते ही फैंस ने इस तरह से सेलिब्रेट किया।' वहीं दूसरे वीडियो को अक्षय राठी ने शेयर किया है। यह वीडियो भी सिनेमाहॉल के अंदर का है। जिसमें फिल्म शुरू होते ही फैंस की सीटियों की आवाज से उनकी उत्सुकता का अंदाजा आप लगा सकते हैं।
The movie has been paused for 3 minutes. Thalaiva's first look in the movie is being celebrated in style😁 #2Point0 #2Point0FDFS !!@RIAZtheboss @aditi1231@LMKMovieManiac @resulp@shankarshanmugh @iamAmyJackson @anirudhofficial@LycaProductions pic.twitter.com/VD3EEmb5H0 THIS is called Rajini-mania! 😎 #SuperstarRajini @rajinikanth @shankarshanmugh #2Point0 #FirstDayFirstShow pic.twitter.com/kJdvW5JZvI
रजनीकांत के दीवानों का यह क्रेज सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि देश के हर कोने में है। सोशल मीडिया पर कई वायरल तस्वीरों में फैंस रजनीकांत के फिल्म के पोस्टर्स से लेकर बैनर तक हर जगह लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोग रजनीकांत के 2.0 के लुक वाले पोस्टर को दूध से नहलाते हुए भी दिखाई दिए। फिल्म समीक्षक रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक अब तक 2.0 के 1.2 मिलियन यानी कि 12 लाख टिकट बिक चुके हैं।
#BookMyShow has sold 1.2 Million tix so far for #2Point0..
All-time No.2 after #Baahubali2
एस शंकर की 2.0 फिल्म को 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही 370 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के जरिए यह कमाई की है। खबर है कि लाइका प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 120 करोड़ में बेचे तो वहीं डिजिटल राइट्स के सभी वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगू) 60 करोड़ रुपए में बिके हैं।