सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। उनके तलाक की खबरें जबरदस्त तरीके से सुर्खियां बटोर रही हैं। कई बार ऐसी खबरें आईं कि दोनों अलग होने वाले हैं, लेकिन अभी तक तो ऐसा कुछ हुआ नहीं है। हालांकि कुछ दिनों पहले राजीव सेन ने कहा था कि उन्होंने तलाक लेने का आखिरी निर्णय ले लिया है। हालांकि कई बार चारू असोपा ने भी इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है, लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। इन सबके बीच अब ये खबर आ रही है कि चारू असोपा और राजीव सेन को बिग बॉस 16 के लिए अप्रोच किया गया है।
Rajeev Sen-Charu Asopa: तलाक नहीं ले रहे हैं राजीव और चारू, बिग बॉस 16 में बनाएंगे जोड़ी!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन