1996 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' दर्शकों के मन आज भी बसी है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आमिर खान और करिश्मा कपूर के दिन फिर गए थे। इस फिल्म के बाद ही उनकी गिनती सुपरस्टारों में होने लगी थी। इस फिल्म में आमिर खान के टैक्सी पार्टनर का किरदार भी काफी पॉपुलर हुआ था। कुणाल खेमू ने आमिर के टैक्सी पार्टनर रजनीकांत का किरदार निभाया था। जो उनसे उम्र में काफी छोटा था। अब ये चाइल्ड एक्टर काफी बड़ा हो चुका है।
सुपरहिट हुई थी फिल्म
फिल्म ने सिनेमाघरों में रहते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। फिल्म में करिश्मा आमिर के अलावा सुरेश ऑबेरॉय, अर्चना पूरन सिंह, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल जैसे सितारे भी थे। इस फिल्म की कहानी एक शहर की अमीर लड़की और टैक्सी ड्राइवर की प्रेम कहानी पर आधारित थी। फिल्म में करिश्मा अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने जाती हैं। वहीं पर उनकी मुलाकात राजा नाम के टैक्सी ड्राइवर से होती है। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। हालांकि करिश्मा के पिता उनकी इस शादी के खिलाफ होते हैं लेकिन फिर भी वो आमिर के साथ शादी कर लेती हैं। यहीं से शुरू होती फिल्म की कहानी।
2 of 6
कुणाल खेमू
- फोटो : सोशल मीडिया
आज कुणाल खेमू अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। आज भी कुणाल खेमू फिल्मों में सक्रिय हैं लेकिन चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्हें जो पॉपुलैरिटी मिली उसका कोई मैच नहीं।
3 of 6
कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुणाल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया। कुणाल ने बतौर बाल कलाकार 'जख्म' और 'राजा हिन्दुस्तानी' में खूब शोहरत पाई, लेकिन वह सोलो हीरो के रूप में अपने करियर को बहुत आगे नहीं बढ़ा पाए। कुणाल को 'कलयुग', 'ढोल' और 'ट्रैफिक सिग्नल' जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।
4 of 6
कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम
'राजा हिंदुस्तानी' में कुणाल खेमू आमिर खान के असिस्टेंट (टैक्सी पार्टनर) बने थे और इस किरदार में वो आमिर पर भी भारी पड़े। क्रिटिक से लेकर लोगों ने कुणाल के किरदार की तारीफ की थी। उनका चुलबुलापन सभी को भा गया था।
5 of 6
कुणाल खेमू
- फोटो : Instagram
फिल्म 'जख्म' में कुणाल खेमू ने अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाया। किरदार की गंभीरता और दुख को जिस तरह से उन्होंने फिल्मी परदे पर उतारा उसने सभी का दिल जीत लिया। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कुणाल खेमू ने जितनी भी फिल्में कीं उनमें ज्यादातर आमिर खान के साथ रहीं और सभी में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग दिखी।