अश्लील वीडियो बनाने और एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक राज 27 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे। मालूम हो कि सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राज की गिरफ्तारी से पहले मड आइलैंड स्थित एक बंगले पर छापा मारा गया था जहां से क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों को पोर्न वीडियो की शूटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसी बीच लोगों की नजरें राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की संपत्ती पर टिक गई है।
दरअसल, शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान कुंद्रा और बेटी समिषा के साथ मुंबई के जिस घर में रहती हैं, वह अंदर से आलीशान दिखता है और सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा उन्होंने दुबई में भी एक और घर खरीद रखा है। शिल्पा और राज ने दुबई के एक आइलैंड पर वेकेशन होम खरीदा है। ये घर राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए खरीदा है।
2 of 8
शिल्पा शेट्टी का दुबई वाला घर
- फोटो : सोशल मीडिया
लग्जरी लाइफ स्टाइल की शौकीन शिल्पा को आलीशान और खूबसूरत घर बेहद पसंद हैं। ऐसे में राज कुंद्रा भी अपनी बीवी के इस महंगे शौक को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। शिल्पा का दुबई वाला घर बेहद फेमस है। उनके घर में प्राइवेट जिम, स्विमिंग पूल, गार्डन एरिया, व अन्य लग्ज़री सुख-सुविधाएं भी मौजूद हैं। शिल्पा के इस खूबसूरत घर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
3 of 8
शिल्पा शेट्टी का दुबई वाला घर
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने उन्हें साल 2010 में शादी की सालगिरह पर बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करोड़ों में थी। हालांकि अब ये फ्लैट शिल्पा के पास है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। साल 2015 में इस फ्लैट के बिकने की खबर सामने आई थी।
4 of 8
शिल्पा शेट्टी का दुबई वाला घर
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा का ये बंगला दुबई के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले पाम जुमेराह में है। अपने परिवार के साथ शिल्पा अक्सर यहां छुट्टियां बिताने जाती हैं। शिल्पा के कमरे से लेकर गलियारे तक, देखने में काफी भव्य लगते हैं।
5 of 8
शिल्पा शेट्टी का दुबई वाला घर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शिल्पा को लंदन में रहना बहुत पसंद है। शिल्पा की इसी पंसद का ख्याल रखते हुए राज कुंद्रा ने लंदन में भी उन्हें एक घर खरीदकर दिया हुआ है। राज ने उनके लिए 7 करोड़ रुपये की कीमत का फ्लैट खरीदा था।