अभिनेता राहुल देव अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से अलग अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की जिंदगी काफी चुनौतीपूर्ण रही है। राहुल देव सिंगल फादर हैं और उन्होंने अकेले ही अपने बेटे सिद्धार्थ देव की परवरिश की है। बता दें कि राहुल देव का विवाह वर्ष 1998 में रीना देव से हुआ था। मगर, कैंसर के चलते वर्ष 2009 में रीना देव इस दुनिया से चली गईं। इसके बाद राहुल देव ने अकेले ही बेटे का पोलन-पोषण किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान राहुल देव का दर्द छलक आया। उन्होंने उन सभी चुनौतियों पर बात की, जो उन्होंने अपनी पत्नी के जाने के बाद फेस की हैं।
2 of 4
राहुल देव
- फोटो : Facebook: @Rahuldevactor
बता दें कि रीना देव और राहुल देव करीब 18 साल एक साथ रहे। इनमें से 11 वर्ष इन दोनों का साथ पति-पत्नी के रूप में रहा। हाल ही में एक बातचीत के दौरान राहुल देव ने कहा कि वह अक्सर असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने अपने बेटे के लिए माता और पिता दोनों बनने की कोशिश की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि विधुर होना आसान नहीं है, जैसा कि फिल्मों में दिखाया जाता है।
3 of 4
राहुल देव
- फोटो : Facebook: @Rahuldevactor
राहुल देव ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा, 'पेरेंटिंग बिल्कुल भी आसान नहीं होती। बच्चों को पालने में महिलाओं का बड़ा हाथ होता है। वह बच्चों को बेहतर तरीके से समझती हैं। इसके पीछे वजह ये भी हो सकती है, क्योंकि उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चों के प्रति उनमें गजब का धैर्य होता है। मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन कई बार ऐसा भी समय आया कि मेरा धैर्य जवाब दे गया।' राहुल देव ने आगे कहा, 'मुझे मां और पिता दोनों बनना पड़ा। मैं जब पेरेंट्स टीचर मीटिंग में जाता तो बहुत से बच्चों की मां वहां होतीं। वहां पुरुष कम होते, लेकिन महिलाएं जरूर मौजूद होतीं। उस वक्त मुझे काफी बेचैनी होती।'
4 of 4
राहुल देव और मुग्धा गोडसे
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल देव ने कहा कि ऐसी तमाम बाते हैं, जिन्हें अब वह याद भी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, 'मैं दुआ करूंगा कि किसी को उन हालातों का सामना न करना पड़े। फिल्मों में सबकुछ बहुत आसान लगता है। लेकिन, हकीकत में जिंदगी की दोबारा शुरुआत करना बेहद मुश्किल होता है।' बता दें कि राहुल देव लंबे वक्त से मुग्धा गोडसे को डेट कर रहे हैं।