बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे को हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था जिसमें लोगों ने ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट नेटफ्लिक्स के साथ लगातार काम करने पर उनका मजाक उड़ाया था। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कहते हैं कि राधिका आप्टे नेटफ्लिक्स की सूर्यवंशम हैं। वहीं, कुछ लोग कहते हैं नेटफ्लिक्स राधिका आप्टे के टैलेंट को इस तरह निचोड़ रहा है जैसे कि कोई टूथपेस्ट खत्म होने के बाद उसमें से आखिरी बार टूथपेस्ट निकालता हो।
देखिए, राधिका आप्टे को ट्रोल करते हुए ऐसे ही कुछ ट्वीट-
राधिका आप्टे ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बैनरों के साथ ज्यादा काम नहीं किया है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि किसी भी अभिनेता के लिए सबसे मुश्किल चीज खारिज किया जाना होती है। राधिका इससे पहले बदलापुर, पार्च्ड और पैडमैन में काम कर चुकी हैं। लेकिन राधिका को असली सफलता वेबसीरिज फॉर्मेट में मिली। नेटफ्लिक्स की सेक्रेड गेम्स, घोल और लस्ट स्टोरीज जैसी वेबसीरिज में वह दमदार भूमिकाओं में नजर आई हैं और उनके काम को काफी पसंद किया गया। ऐसे में लगातार कई सीरिज में दिखने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने राधिका आप्टे को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
सेक्रेड गेम्स से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप की बहस राधिका का जवाब लेकिन राधिका और नेटफ्लिक्स ने भी ट्विटर पर ट्रोल किए जाने के बाद ट्रोल्स के लिए एक सरप्राइज दिया है। नेटफ्लिक्स ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें राधिका नेटफ्लिक्स के साथ अपनी अगली वेब सिरीज ओम्नीप्रेजेंट के बारे में बताते हुए दिख रही हैं और ट्रोल्स के लिए सरप्राइज भी इसी वीडियो में छिपा हुआ है। वीडियो में राधिका कहती हैं, जब नेटफ्लिक्स एक नए ऑफर के साथ आया तो मैं थोड़ा झिझक रही थी क्योंकि मुझे लगा कि मैंने अपने भर का काम कर लिया है लेकिन जब विक्रमादित्य मोटवानी ने मुझे बताया कि ये एक ऐसी सिरीज होगी जिसमें हर रोल में मैं ही नजर आऊंगी तब मैंने इसमें काम करने के बारे में सोचा।
नेटफ्लिक्स ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि - रोल कोई भी हो राधिका आप्टे है न। राधिका आप्टे का ये वीडियो जब तक चलता है तब तक आपको लगेगा कि जैसे आप किसी नई सिरीज के बिहाइंड द सीन वाला वीडियो देख रहे हैं। मगर वीडियो के अंत में आपको पता चलता है कि राधिका आप्टे ने खुद को ट्रोल करने वालों को किस तरह ट्रोल किया।