कोरोना संक्रमण के बाद लॉक डाउन के शुरू से ही लंदन में रहती रहीं अभिनेत्री राधिका आप्टे अपने घर लौटने की राह में हैं। वह लंदन से भारत तो पहुंच चुकी हैं लेकिन अपने माता पिता से मिलने से पहले उन्हें कुछ दिन होटल में रहकर क्वारंटीन का समय पूरा करना होगा। राधिका यहां अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग भी करने वाली हैं।
2 of 6
radhika apte
- फोटो : social media
लंदन में लगभग 10 महीने बिताने के बाद अभिनेत्री राधिका आप्टे वापस भारत तो आ चुकी हैं लेकिन उन्हें पुणे में रह रहे अपने माता पिता से मिलने की मनाही है। दोनों ही काफी बुजुर्ग हैं और लंदन में अपनी बेटी के प्रवास के दौरान लगातार वीडियो कॉल पर संपर्क में रहे हैं।
3 of 6
radhika apte
- फोटो : social media
अब राधिका विदेश से आकर होटल में अटकी हैं। कोरोना काल सुरक्षा नियमावली की वजह से विदेशों से महाराष्ट्र आ रहे लोगों को क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य कर दिया गया है। खासकर ब्रिटेन में उभरे नए कोविड वायरस के स्ट्रेन की वजह से क्वारंटाइन की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जा रहा है ।
4 of 6
Radhika Apte
- फोटो : Social Media
अधिकारियों ने बताया कि राधिका आप्टे क्वारंटाइन की अवधि पूरी करने के बाद ही अपने माता-पिता से मिल सकती हैं। दो साल पहले नेटफ्लिक्स गर्ल की पहचान पाने वाली राधिका हिंदी सिनेमा में कई अहम किरदारों के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने लंदन के एक म्यूजीशियन से शादी की है। लॉकडाउन के पूरे समय वह अपने पति के साथ ही रहीं।
5 of 6
radhika apte
- फोटो : social media
राधिका आप्टे की पिछले साल भी कई अहम फिल्में रिलीज हुईं जिसमें 'रात अकेली है' और 'ए कॉल टू स्पाई' में किए गए किरदार काफी चर्चित भी रहे। राधिका आप्टे को निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘बदलापुर’ से खासी शोहरत मिली और इस फिल्म को उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट भी माना जाता है। इसके बाद उन्होंने लगातार चुनौती भरे किरदार किए और अपनी एक अलग पहचान बनाई।