साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘राधे श्याम’ आज यानी 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इसी वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जमकर हुई थी। फिल्म को रिलीज होने से पहले ही हिट बताया जा रहा था। इतना ही नहीं, फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस की नजर थी। वहीं, अब फिल्म को पहले दिन देखने वाले लोग सोशल मीडिया के जरिए फिल्म पर अपनी राय पेश कर रहे हैं। कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद ट्विटर पर अपनी राय दी है।
Radhe Shyam Twitter Review: प्रभास की 'राधे श्याम' देखकर निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया- डिजास्टर
दरअसल, प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधे श्याम’ के लिए दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कई लोगों ने फिल्म को खराब बताया है। दर्शकों ने फिल्म में कई तरह की कमियां निकाली हैं, तो कुछ लोगों ने फिल्म को अच्छा भी बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘राधे श्याम पहले हिस्से में अच्छी लगती है लेकिन सेकेंड हाफ में निराश करती है। इस भारी भरकम बजट की झलक स्क्रीन पर भव्य सेट्स देखने को मिलते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘राधे श्याम धीमा कथन, दमदार ड्रामा की कमी और जल्दी-जल्दी में क्लाइमेक्स... मूड को थोड़ा खराब कर देता है। अगर आप कम उम्मीदों के साथ जाते हैं, तो आप इस लव स्टोरी और इसकी भव्यता से जुड़ेंगे।’
इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा कि राधे श्याम एक फ्लॉप फिल्म है और प्रभास की हिंदी डबिंग सबसे खराब है। इस यूजर ने साउथ की फिल्मों को हिंदी में डब ना करने की बात भी लिखी। इसके अलावा, एक यूजर ने इस फिल्म को डिजास्टर भी बताया।
हालांकि, कई फैंस ने इस फिल्म की तारीफ भी की है। एक फैन ने 'राधे श्याम' को बेस्ट क्लासिक फिल्म बताया है। दूसरे फैन को ‘राधे श्याम’ में वीएफएक्स से लेकर स्टोरीलाइन और प्रभास की एक्टिंग को दमदार बताया। कुछ लोगों ने प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री को भी पसंद किया।
फिल्म ‘राधे श्याम’ में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं। ये भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। प्रभास की इस फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ बताया जा रहा है। दावा है कि फिल्म का वीएफएक्स ही लगभग 60 करोड़ के आसपास का है। ऐसे में इस फिल्म को कमाई करने के लिए शानदार कलेक्शन करना होगा।