फिल्म 'राजी' में जासूस का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत रहीं आलिया भट्ट क्या असल जिंदगी में भी किसी की जासूसी करना चाहती हैं? हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में जब उनसे यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने ना सिर्फ उन लोगों के नाम बताए जिन पर वह नजर रखना चाहती हैं, बल्कि वजह भी बताई।
तैमूर के सीक्रेट्स जानना चाहती हैं आलिया, इन बॉलीवुड सेलेब्स की जासूसी का भी है इरादा
करीना कपूर
आलिया भट्ट को अगर मौका मिले तो वह करीना कपूर की जासूसी करेंगी ताकि उनके बेटे तैमूर अली खान के सारे सीक्रेट्स जान जाएं। उन्होंने कहा कि वह तैमूर को इतना पसंद करती हैं कि वह इस रॉयल बेबी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करना चाहती हैं।
फिल्म 'डियर जिंदगी' में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकीं आलिया भट्ट उनकी जासूसी करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह यह जानना चाहती हैं कि 'किंग खान' बिना सोए इतना सारा काम कैसे कर लेते हैं। बता दें कि शाहरुख पूरे 24 घंट में सिर्फ चार घंटे सोते हैं।
सलमान खान
आलिया भट्ट सलमान खान पर भी नजर रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक कला प्रेमी हूं और सलमान बहुत अच्छे पेंटर हैं। आलिया ने कहा कि वह 'टाइगर' के काम करने का तरीका जानना चाहती हैं।
रणबीर कपूर
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर के चर्चे जोर पकड़ रहे हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रणबीर कपूर की जासूसी करना चाहेंगी तो पहले उन्होंने इंकार कर दिया। बाद में उन्होंने कहा कि वह रणबीर कपूर की जासूसी करना चाहती हैं ताकि यह जान सकें कि वह क्या खाते हैं और खुद को इतना फिट कैसे रख लेते हैं।