फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी फिल्मों में महिलाओं के किरदार को लेकर 'राजी' की निर्देशक ने कही ये बड़ी बात, खोला यह राज

Thu, 03 May 2018 10:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Raazi director Meghna Gulzar said female characters in her films are stronger than in most films
बॉलीवुड की 'क्यूट गर्ल' आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आलिया के साथ 'मसान' फिल्म के एक्टर विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म साल 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध से ठीक पहले की कहानी पर आधारित है। इस बीच अपनी फिल्मों को लेकर मेघना गुलजार ने बड़ी बात कही है। 
Raazi director Meghna Gulzar said female characters in her films are stronger than in most films
खबरों के अनुसार मेघना गुलजार का मनना है कि उनकी फिल्मों में महिला का किरदार बॉलीवुड की बाकी फिल्मों से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। मेघना ने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा- 'मेरी फिल्मों में महिला का किरदार अन्य फिल्मों की तुलना में काफी महत्वपूर्ण होता है।' इतना ही नहीं मेघना ने यह भी कहा- 'मुझे मेरी पसंद की कहानियों पर काम करना अच्छा लगता है।' 
Raazi director Meghna Gulzar said female characters in her films are stronger than in most films
पता हो कि मेघना गुलजार ने आरुषि मर्डर केस जैसी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म तलवार का निर्देशन किया है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बार मेघना अपनी फिल्म 'राजी' में भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को बहुत ही अलग तरह से बयां करेंगी। उनकी फिल्म 'राजी' 11 मई को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raazi director Meghna Gulzar said female characters in her films are stronger than in most films
आपको बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का की किताब 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है। इस फिल्म में आलिया एक जासूस के किरदार में हैं, जिसका पिता उसकी शादी एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर यानि विक्की कौशल से सिर्फ इसलिए कर देता है ताकि वह भारत की आंख और कान बनकर पाकिस्तान की जासूसी कर सके और देश की रक्षा कर सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed