फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले ही लीक हुई 'राज रीबूट', धड़ाधड़ शेयर हो रहे लिंक

Wed, 14 Sep 2016 02:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 14 Sep 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
raaz reboot leaked online twitter user sharing link

बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी की फिल्म 'राज-रीबूट' पर रिलीज से पहले नजर लग गई है। फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है।



इतना ही नहीं ट्विटर पर लोग इसके लीक्ड वर्जन के लिंक भी शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर तो #RaazRebootLeaked भी ट्रेंड कर रहा है। वहीं, फिल्म की लीक होने की ख़बर से अभिनेता इमरान हाशमी दुखी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लोगों से पाइरेसी का शिकार बनने से बचने की अपील की और कहा कि थियेटर में जाकर ही फिल्म देंखें। 

रिलीज से पहले लीक हुई इमरान हाशमी की फिल्म, ट्विटर पर शेयर हो रहे लिंक

raaz reboot leaked online twitter user sharing link
इमरान ने ट्वीट किया है- 'मैं ट्विटर का इस्तेमाल अपने फैन्स से कनेक्ट होने के लिए करता हू। यह एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने फैन्स से जुड़ सकते हैं। लेकिन अभी कुछ देर पहले मैंने देखा कि ट्विटर पर Raaz Reboot Leaked ट्रेंड कर रहा है। यह फिल्म के लीक होने की खबर है।

रिलीज से पहले लीक हुई इमरान हाशमी की फिल्म, ट्विटर पर शेयर हो रहे लिंक

raaz reboot leaked online twitter user sharing link

इमरान ने आगे लिखा है, ''एक फिल्म बनाने में कड़ी मेहनत लगती है। चाहे वह अच्छी हो या बुरी हो, कई लोग आपको एंटरटेन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हमने देखा है कि पिछले कुछ समय से कई फिल्मों के साथ ऐसा हो चुका है कि फिल्म की रिलीज से पहले वह इंटरनेट पर लीक हो रही है। मैं इसके लिए किसी पर उंगली नहीं उठाउंगा लेकिन आप लोगों से अपील करना चाहूंगा कि फिल्म को जाकर थिएटर में देखें।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज से पहले लीक हुई इमरान हाशमी की फिल्म, ट्विटर पर शेयर हो रहे लिंक

raaz reboot leaked online twitter user sharing link
s

बता दें कि राज- रीबूट ऐसी पहली फिल्म नहीं है जो ऑनलाइन पाइरेसी का शिकार हुई है और रिलीज से पहले लीक हो गई है। इससे पहले भी कई अहम फिल्में ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। जिनमे उड़ता पंजाब, मांझी- द माउंटेन मैन, मोहल्ला अस्सी समेत कई फिल्में शामिल हैं। इतना ही नहीं 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की तो एक हफ्ते पहले ही रिलीज करना पड़ा था क्योंकि वह भी पहले ही लीक हो गई थी। केवल फिल्में ही नहीं फिल्मों के ट्रेलर भी पहले ही रिलीज हो जाते हैं। जिनमें सात उचक्के और मोहल्ला अस्सी का नाम लिया जा सकता है। 

विज्ञापन

रिलीज से पहले लीक हुई इमरान हाशमी की फिल्म, ट्विटर पर शेयर हो रहे लिंक

raaz reboot leaked online twitter user sharing link

ट्विटर पर फिल्म के लिंक भी शेयर किए जा रहे हैं। लोग धड़ल्ले से फिल्म के लीक्ड वर्जन के लिंक शेयर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह लिंक फिल्म के प्रिव्यू वर्जन के हैं। हालांकि कुछ लोग जिन्हें लिंक नहीं मिल पाए वे ट्विटर पर अपनी भड़ास भी निकालते नजर आए। इन्होंने लिखा  कि फिल्म के लीक होने की ख़बर अफवाह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed