Googly Remake: 'केजीएफ' स्टार यश की सुपरहिट फिल्म 'गुगली' का बनेगा रीमेक, यहां जाने सारी डिटेल
अभिनेता यश ने केजीएफ 2 से पहले भी दक्षिण भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक सफल फिल्म है गुगली। जानकारी है कि अलग-अलग भाषाओं में इसका रीमेक बनने वाला है।
विस्तार
फिल्म केजीएफ 2 की जबरदस्त सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ अभिनेता की लोकप्रियता में चार चांद तो लग ही चुके हैं। ऐसे में हर प्रोड्यूसर या निर्देशक उनके साथ फिल्में करना चाहेगा। फिलहाल इस समय जानकारी सामने आई है कि अभिनेता यश की फिल्म 'गुगली' का रीमेक बनने वाला है। कन्नड़ भाषा में बनी 'गुगली' भी बॉक्स ऑफिस पर खरे सोने की तरह चमकी थी। अब जबकि इसके रीमेक की खबर सामने आ गई है तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं सारी डिटेल।
इस फिल्म निर्माता ने खरीदा राइट्स
बात करें फिल्म 'गुगली' के रीमेक की तो जाने-माने फिल्म निर्माता महेश दन्नावर ने इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रीमेक बनाने का फैसला किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दन्नावर ने इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। अब इसे अलग-अलग भाषाओं में बनाया जाएगा।
सुपरहिट रही थी फिल्म गुगली
बात करें फिल्म गुगली की तो साल 2013 आई इस फिल्म में अभिनेता यश के अलावा कृति खरबंदा उनके अपोजिट मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म ने न सिर्फ जबरदस्त कमाई की थी बल्कि कई अवॉर्ड्स भी झटके थे।
अलग-अलग भाषा में बनेगा रीमेक
फिल्म 'गुगली' का रीमेक बनाने के पीछे कारण हैं कि यह एक ब्लॉकबस्टर सफल रही थी.जिसको देखते हुए इसका कई भाषाओं में रीमेक बनाया जाएगी। निर्माता दन्नवर का लक्ष्य फिल्म को अलग-अलग भाषा जानने वाले दर्शकों तक पहुंचाना है। फिलहाल अभी फिल्म की कास्ट और क्रू के मसौदे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।