बॉलीवड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। बीती रात तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने शाम करीब चार बजकर पंद्रह मिनट पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 12ः 30 बजे पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और हार्टअटैक के चलते हुआ है।
2 of 4
सावन कुमार टाक
- फोटो : सोशल मीडिया
सावन कुमार के निधन की जानकारी उनके भांजे नवीन टाक ने दी है। इस बारे में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से फेफड़े की बीमारी जूझ रहे थे। पिछले दिनों वह काफी कमजोर महसूस कर रहे थे और उन्हें बुखार भी था। अस्पताल में भर्ती कराने पर पता चला कि उनके फेफड़े पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि उनका हृदय भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।
3 of 4
सावन कुमार टाक
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके निधन पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दुख जताया है। सलमान ने ट्विटर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सलमान ने ट्वीट किया, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हमेशा आपको प्यार और सम्मान किया है।'
4 of 4
सावन कुमार टाक
- फोटो : सोशल मीडिया
सावन कुमार टाक बॉलीवुड के उन निर्माता निर्देशक में से थे जिन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्में बनाईं। उन्होंने संजीव कुमार से लेकर सलमान खान तक के साथ काम किया। सलमान के साथ वह फिल्म 'सावन' बना चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संजीव कुमार और महमूद जूनियर उर्फ नईम सैय्यद जैसे मशहूर शख्सियत को इंडस्ट्री में ब्रेक देने के लिए जाना जाता है। बता दें कि निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म मीना कुमारी के साथ 'गोमती के किनारे' थी।