{"_id":"5aeab71f4f1c1b66098b7c0e","slug":"priyanka-chopra-wished-the-rock-dwayne-johnson-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द रॉक के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने खास तरीके से किया विश, सब करने लग गए चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द रॉक के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने खास तरीके से किया विश, सब करने लग गए चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की 'देशी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपने को-स्टार और दोस्त डवेन जॉनसन द रॉक को बहुत ही खास तरीके से बर्थडे विश किया है। पता हो कि प्रियंका चोपड़ा और द रॉक एक साथ हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में नजर आए थे। प्रियंका की इस फिल्म को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। अब द रॉक को बहुत की खास तरीके से विश करने के कारण प्रियंका काफी चर्चा में हैं।
'क्वांटिको' गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने द रॉक के साथ ऑस्कर पुरस्कार के दौरान की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हे बर्थडे विश किया है। फोटो में द रॉक और प्रियंका नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो की कैप्शन में द रॉक को विश करते हुए लिखा- 'बहुत ही प्यारे और बड़े दिल वाले शख्स को जन्मदिन को ढेर सारी बधाई! द रॉक तुम्हारा दिल तुम्हारे डोलों जितना ही बड़ा है! दुआ करती हूं कि हमेशा खुश रहो! तुम्हारे परिवार को प्यार!'
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
प्रियंका की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इंस्टाग्राम पर द रॉक को बर्थडे विश भी कर रहे हैं। पता हो कि प्रियंका चोपड़ा के 'क्वांटिको' का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से सलमान और प्रियंका 10 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं । इससे पहले फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दोनों साथ नजर आए थे। यह प्रियंका की सलमान के साथ चौथी फिल्म होगी।