बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट हमेशा उपेक्षित रहते हैं। हीरो-हीरोइनों के पीछे नाचते-नाचते उम्र ढल जाती हैं। लेकिन इन सितारों ने इस मिथक को तोड़ा है। कहते हैं, बॉलीवुड में नये लड़के-लड़कियों को ऐसे सुझाव दिए जाते हैं कि भूल से भी जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर करियर न शुरू करें, क्योंकि यह ठप्पा लगते हैं आपका करियर समाप्त हो जाता है, लेकिन आज हम कुछ हस्तियों से आपको अवगत कराते हैं, जिन्होंने ऐसी सभी मान्यताओं को धता बताते हुए छोटी शुरुआत के बाद बड़ा मकाम हासिल किया है।
प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का ये अतीत आपको दंग कर देगा
साल 2004 में रिलीज हुए इस सुपरडुपर हिट म्यूजिक एलबम 'बॉम्बे वाइिकिंग' पर हाल ही में दोबारा लोगों की नजर पड़ी। इस बार इसकी वजह शानदार रिमिक्स गाने नहीं, बल्कि 'छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा' में हीरोइन के पीछे नाचती एक लड़की है। वह लड़की कोई और नहीं हिन्दी सिनेमा के इतिहास की वह लड़की है, जिसकी प्रतिभा का लोहा बॉलीवुड तो बॉलीवुड, हॉलीवुड ने भी माना, नाम है प्रियंका चोपड़ा।
प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का ये अतीत आपको दंग कर देगा
कुछ यही दास्तान अभिनेता शाहिद कपूर की है। इंडस्ट्री लंबे समय तक उन्हें हीरो के तौर पर स्वीकार करने से कतराती रही। उन दिनों में शाहिद ने सुपरहिट फिल्म 'ताल', 'दिल तो पागल है' में हीरो-हीरेइनों के पीछे जूनियर आर्टिस्टों के साथ नाचते हुए देखे गए। यही नहीं, उन्होंने शुरुआती दौर में म्यूजिक एलबम का सहारा लिया। उन्होंने 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में भी काम करने की हिम्मत दिखाई। बाद में अपनी इन्हीं खूबियों के चलते वह बॉलीवुड के लाडले अभिनेताओं में शामिल हो गए।
प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का ये अतीत आपको दंग कर देगा
आज बॉलीवुड पर राज करने वाली हीरोइन दीपिका पादुकोण ने 2007 में फिल्मी डेब्यू किया था लेकिन उससे एक साल पहले वे हिमेश रेशमिया की एल्बम आपका सुरूर में काम कर चुकी हैं। ये उनके गाने 'नाम है तेरा तेरा' की एक झलक है।
प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का ये अतीत आपको दंग कर देगा
विद्या बालन ने गायक पलाश की एल्बम गाने कभी आना तू मेरी गली में काम किया था। ये गाना बहुत हिट भी हुआ था।