बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रियंका सोशल मीडिया पर लगातार कोई न कोई पोस्ट अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी में पति निक जोनस के साथ तस्वीर साझा की है।
प्रियंका चोपड़ा ने नीले रंग की साड़ी में निक के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प
प्रियंका की ये तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रिंयका निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर इस वजह से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि इस तस्वीर को साझा करते हुए देसी गर्ल ने एक बेहतरीन कैप्शन दिया है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
Felt like wearing a saree. So I did...At home. Miss everyone. ❤️ @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
अभिनेत्री ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे साड़ी पहनने का मन हो रहा था तो मैंने पहन ली...घर पर। सभी को बहुत मिस कर रही हूं।' इसके साथ ही प्रियंका ने दिल वाला इमोजी बनाकर निक जोनस को टैग किया। इस तस्वीर में प्रियंका नीले रंग की प्रिटेंड साड़ी पहनी हुई हैं। खुले बाल और डार्क लिपस्टिक लगाई हुई है। जबकि निक सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अर्थ डे पर एक सेल्फी शेयर की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा था- 'हम लोग भले ही एक दूसरे से अलग हों, लेकिन फिर भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ये हम लोगों का घर है। चलिए हम लोग अपने अर्थ को और स्वस्थ करें।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। ये फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
रानू मंडल के बाद सामने आया बिहार का अंग्रेजी गाना गाने वाला ये भिखारी, एक्सेंट ऐसा सुनकर रह जाएंगे हैरान