बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक मां भी हैं। अभिनेत्री की बेटी का नाम मालती मैरी है। लेकिन अब तक प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। हालांकि, वह समय-समय पर अपनी बेटी संग तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश करती रहती हैं। एक बार फिर प्रियंका ने कुछ ऐसा किया है। हाल ही में, प्रियंका अपनी बेटी संग घूमने निकलीं। इस मौके की तस्वीर प्रियंका ने फैंस के बीच शेयर की है।
Priyanka Chopra: बेटी मालती के साथ पोज देती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर लिखा - 22 साल और...
दरअसल, प्रियंका ने जो तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, उसमें अभिनेत्री के साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका और उनकी दोस्त एक पेड़ के सहारे बैठी हुई हैं। इस दौरान प्रियंका ने मालती को अपने गोद में बिठाया है। हालांकि, इस तस्वीर में भी अभिनेत्री ने अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया।
इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, '22 साल और गिनती... और अब हमारे बच्चों के साथ... लव यू।' ये पोस्ट अभिनेत्री ने अपनी दोस्त को भी टैग किया है। इस पोस्ट पर फैंस खूब सारे कमेंट कर रहे हैं। तमाम लोग फायर और हार्ट का इमोजी भेजकर प्रियंका के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों ने तस्वीर को 'सुंदर' भी बताया है।
View this post on Instagram
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने 'फादर्स डे' पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने निक और मालती का खास बॉन्ड दिखाया था। इस तस्वीर में निक अपनी लाडली बेटी मालती को चलना सिखा रहे थे। हालांकि, इस तस्वीर में सबसे खास चीज स्टार पापा-बेटी के जूते थे, जिस पर सबकी नजरें टिक गई थीं। निक ने जो जूते पहने थे, उस पर 'डेड' लिखा था और मालती के नन्हे जूतों पर 'एम' लिखा था। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तस्वीर को खूब पसंद किया था।
View this post on Instagram