फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति का सरनेम जोनस हटा लिया है। जिसके बाद दोनों के अलगाव की चर्चा का बाजार गर्म है। इससे पहले भी प्रियंका और निक के बीच तलाक की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन प्रियंका ने हर बार अपनी तस्वीरों ने लोगों को जवाब दिया है कि दोनों के बीच प्यार बरकरार है। लेकिन ये पहला मौका है जब प्रियंका ने अपने पति का सरनेम अपने नाम से हटाया हो। क्योंकि इससे पहले प्रियंका को हमेशा गर्व के साथ अपने नाम में जोनस कहते देखा गया है।
Priyanka Chopra removes Jonas: प्रियंका चोपड़ा की मां ने तलाक की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
साल 2018 में प्रियंका ने बड़े की धूमधाम के साथ निक जोनस के साथ शादी की थी। जिसके बाद प्रियंका ने अपना नाम प्रिंयका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। शादी के तीन सालों तक दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करते नजर आए थे। लेकिन प्रियंका ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम को हटा लिया है। जिसके बाद से ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को अक्सर अमेरिका में अपनी बेटी और दामाद के साथ समय बिताते देखा गया है। वह निक को अपने बेटे की करह ही मानती है। ऐसे में जैसे ही प्रियंका के तलाक की खबरे आईं तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खबर को बकवास बताया है और अफवाह न फैलाने की गुजारिश की है। उनके मुताबिक दोनों के बीच सब सही है।
प्रियंका और निक जोनस की शादी को तीन साल हो गए हैं। 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में दोनों ने हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी के बाद पहली बार एक दूसरे के साथ दिवाली बनाई थी। प्रिंयका ने इस मौके पर फैंस के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों पारंपरिक तरीके से दिपाली की लक्ष्मी पूजा करते नजर आए थे।