Priyanka Chopra: तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने की पहली पोस्ट, फैंस ने पूछा- तुम्हारा डाइवोर्स हो रहा है क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मैट्रिक्स फिल्म का पोस्ट जारी किया है। प्रियंका ने इस पोस्ट में फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा है कि और "ये रही वो. रि-एंटर #Matrix 12.22.21" कुछ ही मिनटों में एक लाख से ज्यादा फैन्स ने इस फोटो को लाइक कर दिया है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक प्रियंका की ये फिल्म 12 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी। ये फिल्म HBO मैक्स के बैनर के तहत बन रही है। इस फिल्म का नाम द मैट्रिक्स रिसेक्शन है।
विज्ञापन विज्ञापन
पोस्टर को मिला फैन्स का प्यार
प्रियंका की इस नई फिल्म को उनके फैन्स का प्यार भी मिल रहा है। चंद मिनटों में दो लाख से ज्यादा फैन्स ने उनका ये पोस्टर लाइक किया है। इस पोस्टर को लेकर लोग अपनी कमेंट के जरिए प्रतिक्रिया भी जता रहे हैं। कोई उन्हें बधाई दे रहा है तो कोई अपनी खुशी का इजहार इमोजी के जरिए कर रहा है।
फैन्स ने पूछे तलाक को लेकर सवाल
बधाई संदेश के बीच कुछ फैन्स ने उनके तलाक को लेकर भी इंस्टाग्राम पर सवाल पूछ डाले। प्रियंका चोपड़ा के अपने नाम के पीछे से पति निक का जोनस सरनेम हटाने को लेकर फैन्स अलग अलग सवाल पूछ रहे हैं। कोई उनसे उनकी प्रतिक्रिया जानना चाह रहा है तो कोई सच जानना चाहता है। प्रियंका के इस कदम के बाद से हर कोई हैरान है।