बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस का डंका विदेशों में भी बज रहा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के साथ ही प्रियंका अपने शानदार स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बीच प्रियंका के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गए हैं।
वायरल हुईं प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज, हर तस्वीर में दिखा देसी गर्ल का अलग अंदाज
दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका का अलग अंदाज और खूबसूरती नजर आ रही है। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपना प्याज जाहिर कर रहे हैं। फैंस के साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को तीन पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किए। तीनों ही पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। तीनों ही पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने 'संडे' लिखा है। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ 6 तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की और सभी में उनका स्टाइल एक दम जुदा नजर आ रही है। किसी फोटोशूट में प्रियंका मुस्कुराती नजर आ रही हैं तो किसी फोटोशूट में उनका इंटेन्स लुक नजर आ रहा है। तस्वीरों पर सितारे भी लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
याद दिला दें कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर करीब 60 मिलियन फॉलोअर्स हैं। गौरतलब है कि प्रियंका ने साल 2003 में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में प्रियंका के साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा भी थे। हाल ही में प्रियंका फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आई थीं।
पढ़ें: किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं जान्हवी कपूर लिखा- 'मुझे पूरा विश्वास है कि...'