बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें अक्सर निक जोनस भी साथ में दिखाई देते हैं। प्रियंका अक्सर अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं लेकिन इस बार वो एक मजेदार किस्से के कारण लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, एक फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि एक बार वो शराब पीकर नशे में चूर हो गई थीं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram: @priyankachopra
यह किस्सा उस समय का है जब प्रियंका की शादी भी नहीं हुई थी लेकिन तब वो हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं। उस दौरान अभिनेत्री अपने अमेरिकन शो 'क्वॉन्टिको' के कारण काफी मशहूर हो चुकी थीं। तभी वो फ्लाइट में अपना सफर तय कर रही थीं और यही किस्सा आज चर्चा का विषय बन गया है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
दरअसल, फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि प्रियंका ने उस समय ब्लडी मैरी (एक तरह की शराब) की मांग की थी। प्रियंका ने इस ड्रिंक के साथ हॉट सॉसेज भी मांगे थे। इसके बाद प्रियंका ने तीन पेग लिए और नशे में चूर हो गई थीं। हालांकि प्रियंका इसके बाद तुरंत ही सो गई थीं लेकिन उनकी इस हरकरत से फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों को हंसी आ गई थी। वो एक मासूम बच्ची की तरह पेश आ रही थीं। इस घटना से संबंधित अटेंडेंट ने एक वीडियो भी साझा किया था लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया गया था।
4 of 5
बाफ्टा के मंच पर प्रियंका का स्टाइल
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रियंका काफी कारणों की वजह से सुर्खियों में रही थीं। चाहे वह बाफ्टा के मंच पर उनका स्टाइल हो या उनकी हाल ही में रिलीज हुई किताब अनफिनिश्ड जिसमें कई मजेदार खुलासे हुए हैं। इसके अलावा प्रियंका का नया रेस्टोरेंट सोना भी खूब चर्चा में रहा था।
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की जल्द ही फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग हाल ही में लंदन में पूरी हुई है। प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा प्रियंका एक और हॉलीवुड फिल्म 'मेट्रिक्स 4' में कियानू रीव्स के साथ नजर आएंगी।