बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह न्यूयॉर्क में अपने रेस्तरां को लेकर खासा चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें अक्सर निक जोनस भी साथ में दिखाई देते हैं। तस्वीरों के अलावा प्रियंका सामाजिक मुद्दों को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इसी बीच प्रियंका के एक फैन ने उनसे सवाल किया है जिसका उन्होंने मजाकिया अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
दरअसल, ट्विटर पर प्रियंका के एक फैन ने उनसे बात करने की कोशिश की और एक सवाल पूछ डाला। वह अभिनेत्री से पूछता है कि आपने मुझे अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया। मैं तो उस वक्त जोधपुर में ही था। जिसका प्रियंका ने बखूबी जवाब दिया है। प्रियंका का यह मजाकिया अंदाज और फैन के सवाल पर उनका जवाब खूब वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
प्रियंका इस सवाल के जवाब में लिखती हैं, मुझे माफ कर दीजिए संतोष, शायद मैं आपको जानती नहीं हूं इसलिए ही आपको नहीं बुलाया होगा। साथ ही प्रियंका ने एक हंसने वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। फैंस को प्रियंका का जवाब देने का ढंग खूब पसंद आ रहा है और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका-निक बॉलीवुड और हॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले दो साल से दोनों साथ हैं और अपनी खुशी-खुशी अपनी लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज जमकर शेयर कीं। हाल ही में प्रियंका की किताब अनफिनिश्ड रिलीज हुई थी जिसके बाद से उनके बारे में काफी चर्चा है रही है।
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram: @priyankachopra
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की जल्द ही फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग हाल ही में लंदन में पूरी हुई है। प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है। प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।