Priyanka- Ranveer: 'दिल धड़कने दो' जब एक इवेंट में देसी गर्ल से मिले रणवीर सिंह, पुरानी यादें हुईं ताजा
प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह 'दिल धड़कने दो' के गाने पर स्टेज पर परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने देश भारत में हैं। शुक्रवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पित निक और बेटी मालती के साथ पहुंचकर एक्ट्रेस ने सबको हैरान कर दिया था। पीसी जब से इंडिया लैटीं है वह अंबानी परिवार के फंक्शन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के लॉन्च में नजर आई।
यह बात तो आप सभी जानते हैं कि बीते दिन अंबानी के खास इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। इस खास इवेंट का हिस्सा बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई थीं। सोशल मीडिया पर इवेंट के कई मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा को ऑडियंस से निकलते हुए स्टेज पर रणवीर सिंह के साथ डांस करते देखा जा सकता है।
जी हां, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में मंच संभालते नजर आए। दोनों ने दिल धड़कने दो फिल्म के अपने हिट नंबर गल्लां गूड़ियां पर दिल खोलकर डांस किया। इंटरनेट पर इस डांस परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को नीता अंबानी के इवेंट में रणवीर सिंह के साथ ठुमके लगाते देखा जा सकता है। दोनों का साथ में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को हाई हील्स में डांस करते देख लोग उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। वहीं इतने दिनों बाद प्रियंका को बॉलीवुड धुन पर डांस करते देख कर फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए।
A post shared by Priyanka chopra jonas fanpage (@priyankafiles)
आपको बताते चलें गल्ला गूडियां दोनों की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का गाना है। इस फिल्म में दोनों ने साथ में डांस किया था और भाई-बहन का रोल निभाया था।प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार बॉलीवुड के खिलाफ अपने बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें किनारे कर दिया गया था, जिसकी वजह से उन्हें हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए आना पड़ा।
यह भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या और आराध्या से मिली रेखा, तस्वीरों में नजर आई शानदार बॉन्डिंग