बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर नेक जोनस संग शादी के बंधन में बधने जा रही हैं। वहीं फैंस प्रियंका की शादी से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए बेताब हैं। इसी बीच शादी से जुडी़ एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस चौंक सकते हैं। दरअसल शादी के आखिरी समय में प्रियंका की मेंहदी और संगीत सेरेमनी का वेन्यू बदल गया है।
2 of 5
priyanka and nick
- फोटो : amar ujala
प्रियंका चाहती थीं कि उनकी मेहंदी का फंक्शन मेहरागढ़ महल में हों, लेकिन राजस्थान में चुनाव होने की वजह से पुलिस उनको सुरक्षा नहीं दे पा रही है, जिसकी वजह से प्रियंका को अपने इस प्लॉन को केंसिल करना पड़ा। उन्हें आखिरी समय पर अपनी मेंहदी और संगीत का वेन्यू बदलना पड़ा। वहीं पीसी की शादी के सारे फंक्शन 5 दिन तक चलेंगे। वहीं शादी में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
3 of 5
priyanka and nick
- फोटो : pti
जयपुर के उमेद भवन पैलेस में 29 नवंबर के संगीत और मेंहदी सेरेमनी होगी। प्रियंका अपनी शादी में किसी भी तरह की कमी नहीं चाहती हैं इसलिए वह सारा इंतजाम खुद ही देख रही हैं। प्रियंका और निक की शादी के लिए 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक पूरे होटल को बुक किया गया है। वहीं पैलेस तो टूरिस्ट के लिए भी बंद कर दिया गया है।
बता दें कि पूरे होटल के 1 दिन का खर्चा करीब 64.40 लाख रुपए हैं। ऐसे में उनको होटल के लिए 3.2 करोड़ रुपए देने होंगे, जिसमें कैटरिंग का खर्च जोड़कर शादी पर कुल 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं प्रियंका अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहनेंगी और निक गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आएंगें
खबरों के अनुसार प्रियंका अपनी शादी में आने वाले हर मेहमान को रिटर्न गिफ्ट देंगी। रिपोर्टस के अनुसार दोनों ने मुंबई के एक ज्वैलर से चांदी का सिक्का डिजाइन करवाया है। सिक्के के एक तरफ तो निक और प्रियंका के नाम का पहला अक्षर लिखा हुआ है यानी NP और दूसरी तरफ गणेश-लक्ष्मी की फोटो है।