{"_id":"657ae3cbb0b5ea6ddd0d3fb7","slug":"preity-zinta-real-name-is-pritam-singh-zinta-actress-reacted-to-viral-rumor-share-connection-with-bobby-deol-2023-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Preity Zinta: प्रीतम सिंह जिंटा है प्रीति का असली नाम? अभिनेत्री ने वायरल अफवाह पर दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Preity Zinta: प्रीतम सिंह जिंटा है प्रीति का असली नाम? अभिनेत्री ने वायरल अफवाह पर दी प्रतिक्रिया
प्रीति जिंटा, बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हालांकि, शादी के बाद अभिनेत्री बेहद कम ही पर्दे पर नजर आती हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से ये अफवाह फैली हुई है कि अभिनेत्री का नाम पहले प्रीतम सिंह जिंटा था, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया। इसी अफवाह पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने एक वीडियो के माध्यम से अपने नाम को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रीति के अनुसार, विकिपीडिया, गूगल और कई मीडिया प्रकाशनों का कहना है कि उनका नाम पहले प्रीतम सिंह जिंटा था, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया। हालांकि, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अभिनेत्री ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने इसे लोगों को यह स्पष्ट करने के लिए बनाया है कि उनका नाम कभी भी प्रीतम सिंह जिंटा नहीं था।
3 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आज जब मैंने एक मीडिया आर्टिकल में पढ़ा कि मेरा असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा है, तो मुझसे रहा नहीं गया। मैं आपसे यह कहना चाहती हूं कि यह फेक न्यूज है। सच तो यह है कि हमारी फिल्म सोल्जर के सेट पर बॉबी देओल मुझे मजाक से प्रीतम सिंह बुलाते थे। फिल्म हिट हो गई, हमारी दोस्ती गहरी हो गई और यह नाम मेरे साथ ऐसा चिपका की अभी तक मेरा पीछा ही नहीं छोड़ रहा।'
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, 'तब से आज तक मैं लोगों को बोल-बोल के थक चुकी हूं कि मेरा असली नाम प्रीति जिंटा है, और मैंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम नहीं बदला। आशा करती हूं कि मीडिया वाले इस सफाई के बाद अपनी गलती ठीक कर देंगे।'
प्रीति ने सभी से इस गलती को दोबारा न दोहराने और इस स्पष्टीकरण को सही तरीके से रखने का आग्रह किया। अभिनेत्री अपने पति और बच्चों जय और जिया के साथ एलए में रहती हैं। अभिनेत्री आईपीएल के दौरान भारत का दौरा करती नजर आती हैं। हालांकि, प्रीति ने पर्दे से दूरी बनाई हुई है, लेकिन उनके फैंस उन्हें फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।