हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शादी के पांच साल बाद उनकी जिंदगी में ये खुशियां आई हैं। लेकिन ईशा के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर आई है।
OMG: फिर से शादी करने जा रहीं प्रेग्नेंट ईशा देओल, जानें कौन होगा दूल्हा
खबर है कि ईशा देओल फिर से शादी करने जा रही हैं। वो अपने बेबी शॉवर पर दोबारा शादी करेंगी। लेकिन ये नहीं समझ आ रहा कि ईशा ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। ये भी जानना दिलचस्प है कि दूल्हा कौन होगा।
पढ़ें- VIDEO: ब्वॉयफ्रेंड टाइगर ने कान में कहा कुछ ऐसा, रैंप वॉक किए बिना ही वापस लौट गईं दिशा पटानी
एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया, 'मैं फिर से शादी करने जा रही हूं। मैं अपने पति से ही फिर से शादी करूंगी। सिंधी परिवार में ये एक रस्म होती है। इसमें मैं अपने पिता की गोद में बैठूंगी और फिर पति की गोद में।'
पढ़ें- कैटरीना से भी कहीं ज्यादा बोल्ड हैं उनकी छोटी बहन इजाबेल, MMS स्कैंडल में फंस चुका है नाम
तो ये एक तरह की रस्म है। जिसे ईशा और उनके पति फिर से शादी कर पूरा करेंगे। ईशा ने आगे कहा, 'समय के साथ मेरा और भरत का रिश्ता ज्यादा गहरा हो गया है। जब से मैं प्रेग्नेंट हुई हूं, मेरा मूड स्विंग होता है लेकिन भरत सब कुछ झेलते हैं।'
ईशा ने कहा, 'मैं जो भी करती हूं भरत हमेशा मेरी सराहना करते हैं। मैं ये सब कभी बदलना चाहती। मेरी जिंदगी बहुत खूबसूरत है।' ईशा के फैंस को उनके बेबी शॉवर की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।