शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने कुछ दिनों पहले जहां कांग्रेस का दामन थामा तो वहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। पूनम सिन्हा ने अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के सामने सपा की सदस्यता लखनऊ से ग्रहण की। कहा जा रहा है कि पूनम सिन्हा को लखनऊ से टिकट मिल सकता है। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। पूनम को लेकर जहां लखनऊ से मैदान में उतरने की चर्चाएं गर्म हैं तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव मैदान में उतरे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की तरह पूनम सिन्हा भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह कई सारी फिल्में भी कर चुकी हैं। तो चलिए आज हम आपको शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
2 of 5
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha
- फोटो : file photo
कुछ वक्त पहले पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न कपिल शर्मा को शो में आए थे। इस शो के दौरान पूनम ने अपनी लव स्टोरी बताई थी। पूनम सिन्हा ने बताया था 'हम दोनों ट्रेन से पटना से मुंबई जा रहे थे। मैं अपने एक रिश्तेदार की शादी अटेंड कर अपने घर जा रही थी तो वहीं शत्रुघ्न FTII (पुणे) ज्वाइन करने जा रहे थे। हमारी बर्थ एक दूसरे के आमने-सामने थी।'
3 of 5
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha
- फोटो : twitter
पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने आगे बताया कि 'इस यात्रा के दौरान वो मुझसे बात करने के बहाने सोच रहे थे, यही नहीं एक बार तो मुझे छूने की भी कोशिश की। ट्रेन जब एक सुरंग से गुजर रही थी तो उन्होंने मेरे पैर छुए। शत्रु इतना डरे हुए थे कि उन्होंने मुझसे कोई बात ही नहीं की।'
4 of 5
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha
- फोटो : twitter
वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में याद करते हुए बताया कि 'मेरे बड़े भाई राम सिन्हा और डॉयरेक्टर एनएन सिप्पी उनकी ओर से रिश्ता लेकर पूनम के पास पहुंचे। पूनम की मां ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया, यही नहीं उन्होंने तो मेरी तस्वीर देखकर कहा कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। इसके चेहरे पर इतने निशान हैं। दूसरी ओर उनकी बेटी पूर्व मिस यंग इंडिया थीं और बेहद खूबसूरत थीं हालांकि बाद में दोनों के पैरेंट्स मान गए।' इन दोनों ने 9 जुलाई 1980 को शादी की थी।
5 of 5
पूनम सिन्हा सपा में शामिल
- फोटो : twitter
पूनम सिन्हा आखिरी बार 'जोधा अकबर' फिल्म में नजर आई थीं। पूनम ने अपने करियर की शुरुआत 'जिगरी दोस्त' फिल्म से की थी जो कि साल 1968 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 'आदमी और इंसान', 'आग और दाग', 'सबक', 'शैतान', 'दिल दीवाना', 'ड्रीम गर्ल', 'मित्र- माइ फ्रेंड' में भी नजर आईं। खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव 2019 में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दोनों ने अलग-अलग पार्टी का हाथ थामा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पूनम फिल्मों की तरह राजनीति में कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं।