अभिनेत्री पूनम पांडे अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सैम बॉम्बे जमानत पर रिहा हो चुके हैं। अब इस पूरे मामले पर पूनम पांडे ने चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से बात की।
2 of 5
पूनम पांडे पति के साथ
- फोटो : विरल भयानी
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने दो हफ्ते पहले ही शादी की है। उसके बाद कपल हनीमून के लिए गोवा रवाना हो गया था। यह पूरी घटना वहीं घटी। पूनम ने बताया कि 'सैम और मेरे बीच बहस हुई थी और उसने मुझे मारना शुरू कर दिया। उसने मुझे चांटा मारा और मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं।'
3 of 5
पूनम पांडे पति के साथ
- फोटो : विरल भयानी
पूनम आगे कहती हैं कि 'उसने मेरे चेहरे पर घूंसा मारा, मेरे बालों को खींचा और मेरा सिर बेड के कोने पर दे मारा। उसने मेरे शरीर पर चाकू मारा, मुझे नीचे गिरा दिया और मेरे साथ मारपीट की। किसी तरह, मैं कमरे से बाहर निकल पाई। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया, जो उसे ले गए। मैंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।‘
4 of 5
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे
- फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey
पूनम पांडे अब ये शादी खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि 'इस बार, मैं उसके पास दोबारा नहीं जाना चाहती। मुझे नहीं लगता कि किसी ऐसे व्यक्ति के पास लौटना एक समझदारी भरा फैसला है, जिसने बिना परिणाम के बारे में सोचे, आपको एक जानवर की तरह पीटा है। हमारे रिश्ते को बचाने के लिए, मैंने बहुत कुछ झेला है। मैं एक अपमानजनक रिश्ते की तुलना में अकेले रहना पसंद करती हूं। मैंने यह शादी खत्म करने का फैसला किया है। अब आगे बढ़ने का समय है।'
5 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : instagram/ipoonampandey
बता दें कि पूनम पांडे ने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट कर एलान किया था कि उन्होंने सैम बॉम्बे से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर पूनम ने लिखा था- 'मैं आपके साथ सात जन्म की आस लगा रही हूं।' उन्होंने सैम के साथ की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। सैम ने इस तस्वीर पर कमेंट किया था- 'मिस्टर और मिसेज बॉम्बे।'