बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइनों में से एक थीं। उनकी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती थीं। अब पूजा बहुत जल्द ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं। वो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो 'बॉम्बे बेगम्स' में नजर आएंगी। दर्शक भी पूजा भट्ट की इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं।
पूजा महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में फिल्म 'डैडी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो अपने करियर की सबसे हिट फिल्म में से एक 'सड़क' में नजर आईं थीं। इस फिल्म को उनके पिता महेश भट्ट ने बनाया था। बता दें कि इस फिल्म में ही उन्होंने पहला किसिंग सीन भी दिया था जिसे लेकर वो नर्वस भी हो गईं थीं।
इस फिल्म में पूजा भट्ट के अपोजिट संजय दत्त थे। पूजा को फिल्म के एक सीन में संजय दत्त को किस करना था और इसे लेकर वो काफी नर्वस हो रही थीं। उस वक्त किसिंग सीन देने के लिए उन्हें अपने पिता से एक सीख मिली थी। पूजा ने इंटरव्यू में बताया कि, 'बहुत साल पहले मुझे 'सड़क' के सेट पर एक सीख मिली थी। जब मुझे मेरे आइकॉन संजय दत्त को किस करना था'।
आगे पूजा ने कहा कि, 'मैं तब 17-18 साल की रही होंगी। मैं उस आदमी को किस करने जा रही थी जिसके पोस्टर मेरे रूम में लगे थे। मैं काफी परेशान थी। उस वक्त मेरे पिता ने मुझसे कुछ ऐसा कहा था जो मुझे जिंदगीभर याद रहा। उन्होंने कहा था, 'पूजा अगर तुम वल्गर महसूस करोगी तो ये वल्गर ही लगेगा। इसलिए तुम्हे किसिंग और लव मेकिंग सीन को बहुत ही मासूमियत और ग्रेस के साथ देना पड़ेगा क्योंकि सीन का कम्युनिकेट होना जरूरी है'। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
पूजा भट्ट जितनी बड़ी स्टार रहीं उनका विवादों से भी उतना ही ज्यादा नाता रहा है। पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट ने फिल्मी पत्रिका के लिए फोटोशूट करवाया था। जब ये फोटोशूट सामने आया तो तहलका मच गया था। इस फोटोशूट में पूजा भट्ट और महेश भट्ट लिप किस करते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसे देखने के बाद काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा उनके बिकिनी शूट पर भी काफी हंगामा मचा था।