शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के बाद से अभी तक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही शाहरुख फिल्म 'पठान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। बात करते हैं उस किस्से की जब शाहरुख खान को गिरफ्तार करने आई पुलिस को वे अपना फैन समझ बैठे थे।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'माया मेमसाहब' में शाहरुख को फिल्म के निर्देशक केतन मेहता की बीवी दीपा साही के साथ एक रोमांटिक सीन करना था। वह 90 के दशक की बोल्ड फिल्म मानी जाती है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ कई कलाकारों ने भी बोल्ड सीन्स किए थे। इसी बात को लेकर एक मैग्जीन ने आर्टिकल छाप दिया कि निर्देशक ने अपनी बीवी को शाहरुख के साथ एक रात बिताने को कहा ताकि वे एक-दूसरे को अच्छे से जान जाएं और सीन शूट करने में कोई परेशानी न आए।
3 of 5
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
बस फिर क्या था इस लेख को पढ़कर शाहरुख बहुत नाराज हो गए औ मैगजीन के ऑफिस जाकर उन्होंने लेखक को जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं कुछ वक्त पहले शाहरुख खान ने एक शो में खुद कहा था कि लेख पढ़ने के बाद वह अपना आपा खो बैठे थे और गुस्से में गाली-गलौच भी कर आए थे।
4 of 5
shahrukh khan
- फोटो : indian express
इसके बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ पुलिसकर्मी उनके सेट पर पहुंचे और उनको अपने साथ चलने को कहने लगे। मजेदार बात यह थी कि शाहरुख को पहले लगा कि वह पुलिसवाले उनके फैंस हैं और इसलिए उनसे मिलने आए हैं। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह उन्हें मैग्जीन के एडिटर की शिकायत पर गिरफ्तार करने आए हैं।
शाहरुख ने आगे बताया कि फिर मैं उनके साथ चला गया और मैंने पहली बार सेल देखी जो बहुत छोटी सी जगह पर बनी थी। वहां आप मल-मूत्र देख सकते थे। बता दें कि शाहरुख को एक दिन पुलिस हिरासत में बिताना पड़ा और बाद में उन्हें बेल मिल गई थी।