{"_id":"5df9bb2e8ebc3e8808338f39","slug":"pm-narendra-modi-to-rishi-kapoor-pay-tribute-to-actror-shriram-lagoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीराम लागू के निधन से सदमे में बॉलीवुड सितारे, पीएम ने कहा- 'सालों तक उनके काम को याद रखा जाएगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीराम लागू के निधन से सदमे में बॉलीवुड सितारे, पीएम ने कहा- 'सालों तक उनके काम को याद रखा जाएगा'
Wed, 18 Dec 2019 01:25 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
shriram lagoo
- फोटो : social media
हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वाले श्रीराम लागू का मंगलवार शाम को निधन हो गया । वो 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। श्रीराम लागू ने एक्टिंग के अलावा 20 मराठी प्ले भी निर्देशित किए । उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई । कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है ।
rishi kapoor
- फोटो : अमर उजाला
इसमें सबसे पहला नाम ऋषि कपूर का है । उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'श्रद्धांजलि, सबसे सहज कलाकारों में शामिल डॉ. श्रीराम लागू हमें छोड़कर चले गये। उन्होंने कई फिल्में कीं। दुर्भाग्यवश पिछले 25-30 सालों में उनके साथ काम करने का मौका कभी नहीं मिला। वो पुणे में रिटायर्ड जीवन बिता रहे थे। डॉ. साहब आपको बहुत प्यार।'
R I P. One of the most natural spontaneous actors, Dr. Shreeram Lagoo sahab leaves us. Did several films way back. Unfortunately never got to work with him in the past 25/30 years. He had a retired life in Pune. Love you Dr. Sahab. pic.twitter.com/H8mESIX1kv
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 17, 2019
shriram lagoo
- फोटो : social media
वहीं निर्देशक मधुर भंडारकर ने लिखा, 'डॉ. श्रीराम लागू के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख पहुंचा । वो एक बहुत अच्छे समाज सेवक और बहुमुखी एक्टर थे । हिंदी सिनेमा और थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति ।'
Saddened to hear demise of veteran actor Dr. #ShriramLagoo sir. He was great socialist and versatile actor, his contributions will always be remembered for his memorable roles in theatre & films. #OmShanti 🙏 pic.twitter.com/pqZovSz0lT
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) December 17, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
shriram lagoo
- फोटो : social media
मशहूर अदाकारा रोहिणी हतंगिणी ने लिखा, 'मुझे याद है कि एक्टिंग करने के दौरान उन्हें कोई भी चीज प्रभावित नहीं करती थी । चाहे वो दर्शकों का शोर हो या साउंड का । वो बस अपनी परफॉर्मेंस में खोए रहते थे । एक बार मैंने उनसे पूछा कि वो कैसे इतने शोर में भी एकाग्र रहते हैं । इस पर उन्होंने कहा कि इसमें दर्शकों का नुकसान है । ये मुझे क्यों प्रभावित करेगा । मैं जो स्टेज पर करने आया हूं मैं वही करूंगा ।'
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी श्रीराम लागू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'डॉ. श्रीराम लागू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सालों तक अपनी परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनका काम हमेशा याद रखा जाएगा। उनके प्रशंसकों के साथ मेरी सांत्वना है।'
Dr. Shreeram Lagoo personified versatility and brilliance. Through the years, he enthralled audiences with outstanding performances. His work will be remembered for years to come. Anguished by his demise. Condolences to his admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2019