पीयूष मिश्रा ने हिंदी सिनेमा में अपनी काबिलियत से जमाने को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने एक्टिंग में भी अपना जलवा दिखाया है। पीयूष मिश्रा के बारे में कहा जाता है कि वह अपने हर किरदार को बखूबी निभाते हैं। दिल्ली से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपना करियर बनाने वाले पीयूष की जिंदगी उतार चढ़ाव से भरी रही है। पीयूष के बारे में कहा जाता है कि उनकी एक बुरी लत ने अभिनेता के करियर को पूरी तरीके से तबाह कर दिया था। आज पीयूष अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो चलिए इस खास मौके पर अभिनेता से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं-
2 of 4
पीयूष मिश्रा
- फोटो : Social media
पीयूष मिश्रा का जन्म 1963 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, यही वजह थी कि उनका पूरा परिवार पीयूष की बुआ के घर रहने लगा था। कहा जाता है कि पीयूष की बुआ की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उनकी बुआ ने उनको गोद ले लिया था। पीयूष की बचपन से ही कला में रुचि थी, लेकिन उनके परिवार ने इस बात को तवज्जो नहीं दी। उनका परिवार इन सभी चीजों के खिलाफ था। पीयूष भी कम जिद्दी नहीं थे, वह अपनी बात मनवाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते थे। कभी हाथ की नस काट लेते तो कभी खुद को चोट पहुंचाते थे।
3 of 4
पीयूष मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पीयूष मिश्रा ने दिल्ली आकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया। दिल्ली से निकलने के बाद पीयूष करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तभी उनको शराब की बुरी लत लग गई। पीयूष ने प्रिया नाम की लड़की से शादी कर ली थी, लेकिन वह भी इनकी बुरी लत के कारण बहुत परेशान रहती थीं। संघर्ष के दौर में पीयूष की पत्नी ही घर का खर्च उठाया करती थीं। इसके बाद तिग्मांशू धूलिया की बदौलत पीयूष को पहली फिल्म 'दिल से' मिली।
4 of 4
पीयूष मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
काम मिलने के बाद भी पीयूष के शराब पीने की लत में कोई अंतर नहीं आया। शराब की लत छुड़ाने के लिए उनकी पत्नी प्रिया ने उन्हें इलाज के लिए एक संस्था में भेज दिया। वहां से लौटने के बाद पीयूष में काफी बदलाव आया और इसके बाद लेखक, एक्टर का जीवन पूरी तरह बदल गया। बता दें कि पीयूष मिश्रा ने कई नाटक और गाने लिखे। गैंग्स ऑफ वासेपुर, गुलाल, लाहौर, टशन, आजा नचले के कई गाने पीयूष मिश्रा ने ही लिखे। इसी के साथ उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है।