फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Piyush Mishra: लेखनी और एक्टिंग से धमाल मचा चुके हैं पीयूष मिश्रा, लेकिन शराब की बुरी लत ने सब तबाह कर दिया

Fri, 13 Jan 2023 07:18 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 13 Jan 2023 07:18 AM IST
विज्ञापन
piyush mishra birthday who addicted to alcohol know unknown facts about his life
Piyush mishra - फोटो : अमर उजाला

पीयूष मिश्रा ने हिंदी सिनेमा में अपनी काबिलियत से जमाने को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने एक्टिंग में भी अपना जलवा दिखाया है। पीयूष मिश्रा के बारे में कहा जाता है कि वह अपने हर किरदार को बखूबी निभाते हैं। दिल्ली से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपना करियर बनाने वाले पीयूष की जिंदगी उतार चढ़ाव से भरी  रही है। पीयूष के बारे में कहा जाता है कि उनकी एक बुरी लत ने अभिनेता के करियर को पूरी तरीके से तबाह कर दिया था। आज पीयूष अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो चलिए इस खास मौके पर अभिनेता से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं-

piyush mishra birthday who addicted to alcohol know unknown facts about his life
पीयूष मिश्रा - फोटो : Social media

पीयूष मिश्रा का जन्म 1963 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, यही वजह थी कि उनका पूरा परिवार पीयूष की बुआ के घर रहने लगा था। कहा जाता है कि पीयूष की बुआ की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उनकी बुआ ने उनको गोद ले लिया था। पीयूष की बचपन से ही कला में रुचि थी, लेकिन उनके परिवार ने इस बात को तवज्जो नहीं दी। उनका परिवार इन सभी चीजों के खिलाफ था। पीयूष भी कम जिद्दी नहीं थे, वह अपनी बात मनवाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते थे। कभी हाथ की नस काट लेते तो कभी खुद को चोट पहुंचाते थे। 

piyush mishra birthday who addicted to alcohol know unknown facts about his life
पीयूष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पीयूष मिश्रा ने दिल्ली आकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया। दिल्ली से निकलने के बाद पीयूष करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तभी उनको शराब की बुरी लत लग गई। पीयूष ने प्रिया नाम की लड़की से शादी कर ली थी, लेकिन वह भी इनकी बुरी लत के कारण बहुत परेशान रहती थीं। संघर्ष के दौर में पीयूष की पत्नी ही घर का खर्च उठाया करती थीं। इसके बाद तिग्मांशू धूलिया की बदौलत पीयूष को पहली फिल्म 'दिल से' मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
piyush mishra birthday who addicted to alcohol know unknown facts about his life
पीयूष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काम मिलने के बाद भी पीयूष के शराब पीने की लत में कोई अंतर नहीं आया। शराब की लत छुड़ाने के लिए उनकी पत्नी प्रिया ने उन्हें इलाज के लिए एक संस्था में भेज दिया। वहां से लौटने के बाद पीयूष में काफी बदलाव आया और इसके बाद लेखक, एक्टर का जीवन पूरी तरह बदल गया। बता दें कि पीयूष मिश्रा ने कई नाटक और गाने लिखे। गैंग्स ऑफ वासेपुर, गुलाल, लाहौर, टशन, आजा नचले के कई गाने पीयूष मिश्रा ने ही लिखे। इसी के साथ उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed