एंटरटेनमेंट की दुनिया से रोजाना कोई न कोई जानकारी सामने आती रहती है। लोगों में मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लेकर तो उत्सुकता रहती ही है, इसके अलावा फैंस को अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटी के बारे में जानने की भी खासा दिलचस्पी रहती है। वहीं स्टार्स भी अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक की सारी जानकारियां तस्वीरों आदि के जरिए साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं कि किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 11
निक्की तंबोली
- फोटो : insta
बिग बॉस में एंट्री के बाद चर्चा में आईं निक्की तंबोली की सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। आज निक्की ने एथनिक लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन ब्रालेट कुर्ती के साथ लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है।
3 of 11
सरगुन मेहता
- फोटो : insta
टीवी से लेकर पंजाबी इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने आज फ्लोरल प्रिंट वाले सूट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल उनकी पंजाबी फिल्म मोह 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
4 of 11
कृति खरबंदा
- फोटो : insta
एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से अपडेट साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह कातिलाना अंदाज में पोज करती दिख रही हैं।
5 of 11
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। आज एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। हालांकि तेजस्वी ने सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा है, सिर्फ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कि आज उनके लिए बड़ा दिन है।