इटली में शादी के बाद 2 दिन पहले ही मुंबई लौटे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी में हैं। दीपिका पति रणवीर को लेकर अपने मायके बेंगलुरु पहुंच गई हैं। दीपिका के होमटाउन में उनका बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बेंगलुरु पहुंचे दीपिका-रणवीर का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। फैंस ने दोनों को चारों ओर से घेर लिया था।
दीपिका जब रणवीर के साथ अपने घर पहुंचीं तो वहां भी फैंस की भीड़ जमा थी। दोनों ने घर की बालकनी से फैंस को हाथ हिलाकर थैंक्स कहा। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दीपिका खिलखिला कर हंस पड़ीं। दरअसल पोज देते वक्त दीपिका को फोटोग्राफर्स ने भाभीजी कहकर पुकारा। खुद को भाभी-भाभी कहते सुन दीपिका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और सबके सामने ही खिलखिला कर हंस पड़ीं।
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों के लिए जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। कोई उन्हें 'ओपोजिट अट्रैक्ट' कहकर प्यार जता रहा है तो कई उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं। वैसे जिस तरह की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं उससे तो यही कहा जा सकता है कि ये कपल सोशल मीडिया का फेवरेट कपल बनता जा रहा है।
21 नवंबर को बेंगलुरू के 'द लीला पैलेस' होटल में दीपवीर की शादी का पहला रिसेप्शन है। इसमें दोनों फैमिली के करीबी रिश्तेदार और फ्रेंड्स को ही इनवाइट किया गया है। बताया जा रहा है यह जगह दीपिका की पसंद की है। साथ ही सर्व किया जाने वाला ज्यादातर खाना साउथ इंडियन होने वाला है, इसके लिए दीपिका की मां उज्जला पादुकोण वेन्यू पर जाकर टेस्टिंग भी कर चुकी हैं।
दीपिका और रणवीर दोनों इस फंक्शन में सब्यसाची आउटफिट्स पहनेंगे। इसके बाद 28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में ही एक और रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स और दूसरे फील्ड के लोग भी शिरकत करेंगे। ये रिसेप्शन होटल ग्रैंड हयात में ऑर्गेनाइज किया जाएगा।