कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का जब ट्रेलर सामने आया था, तब लोगों ने उम्मीद जताई थी कि कंगना बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देंगी। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा। फिल्म को दर्शकों का ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। वहीं, अब फिल्म की खराब शुरुआत पर पायल रोहतगी ने एक पोस्ट शेयर किया है। पायल कंगना के शो 'लॉकअप' में दिखी थीं, जिसमें वह रनरअप रहीं। शो से बाहर आने के बाद से ही पायल कंगना पर जमकर निशाना साध रही हैं और अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।
Dhaakad: ‘धाकड़’ की खराब कमाई का पायल रोहतगी ने उड़ाया मजाक, पोस्ट में कंगना के लिए अब कह डाली ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 23 May 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन