फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे के फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। अनन्या के फोटोशूट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में अनन्या का जो फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है उसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है।
'फटे' प्लाजो में नजर आईं अनन्या पांडे, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया ट्रोल
दरअसल इंस्टाग्राम पर विरल ने अनन्या पांडे के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। फोटोज में अनन्या हमेशा की तरह ही काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि उनके द्वारा पहने गए प्लाजो को लेकर वो सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
ट्रोलर्स अनन्या को लेकर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'बेचारी गरीब लड़की के पास प्लाजो खरीदने के पैसे तक नहीं हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या जमाना आ गया है, लोग फटे कपड़ों के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसे दे रहे हैं।'
#ananyapandey snapped in mumbai today #viralbayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बात अनन्या के वर्क फ्रंट की करें तो अनन्या फिलहाल में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म पति पत्नी और वो के रीमेक के शूट में बिजी हैं। फिल्म में अनन्या और कार्तिक के अलावा भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म के शूटिंग सेट से कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।
अनन्या पांडे- भूमि पेडनेकर - कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म के अलावा अनन्या के खाते में ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'खाली पीली' है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था। पोस्टर में जहां अनन्या क्यूट दिख रही थीं तो वहीं ईशान का हंक लुक देखने को मिल रहा था।
पढ़ें: 'द स्काई इज पिंक' के सेट पर हकीकत में फूट-फूटकर रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, जानें क्या थी वजह