{"_id":"5c10e149bdec2241492170bc","slug":"parul-chauhan-get-married-with-chirag-thakkar-look-at-her-mehandi-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पारुल चौहान ने मंदिर में ब्वॉयफ्रेंड से कर ली शादी, देखें नायरा की 'सास' की मेहंदी की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पारुल चौहान ने मंदिर में ब्वॉयफ्रेंड से कर ली शादी, देखें नायरा की 'सास' की मेहंदी की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
parul chauhan
- फोटो : instagram
पारुल चौहान, जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं । उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर से शादी कर ली है । 12 दिसंबर को सुबह पारुल ने चिराग के साथ मंदिर में सात फेरे लिए । पारुल और चिराग एक-दूसरे को दो साल से डेट कर रहे थे । पारुल टीवी सीरियल 'बिदाई' से चर्चा में आई थीं ।
Trending Videos
parul chauhan
- फोटो : instagram
इन दिनों पारुल टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की सास का रोल प्ले कर रही हैं । शादी में पारुल ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी । पारुल-चिराग की शादी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । पारुल की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे ।
View this post on Instagram
A post shared by shivin_kaira_mY universe (@shivin__kaira__my_universe) on
parul chauhan
- फोटो : instagram
पारुल की मेहंदी की तस्वीरें शादी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं । पारुल ने अपनी मेहंदी में पीले रंग का लहंगा पहना । इसके अलावा मल्टी कलर के फूलों की ज्वैलरी कैरी की । पारुल इस लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । मेहंदी रस्म में पारुल की दोस्त शिल्पा रायजदा, माही शर्मा, टिया गंडवानी ने शिरकत की थी ।
View this post on Instagram
Mehandi❤️❤️ #swarna#swarnagoenka #parulchauhan @parulchauhan19 @tia.gandwani @chirag.thakkar12345
A post shared by kaira❤️keesh❤️ (@kaira_keesh_family) on
विज्ञापन
विज्ञापन
parul chauhan
- फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक, मुंबई में शादी के बाद पारुल अपने होमटाउन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाएंगी। कहा जा रहा है कि वहां पर पारुल और चिराग रिसेप्शन देंगे जिसमें कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। होमटाउन में रिसेप्शन देने के बाद पारुल मुंबई में भी दोस्तों के लिए पार्टी रखेंगी।
विज्ञापन
parul chauhan
- फोटो : instagram
बता दें कि पारुल चौहान और चिराग ठक्कर की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए साल 2015 में हुई थी। पारुल और चिराग ने इस्कॉन टेंपल में शादी की । शादी के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गए हैं । पारुल और चिराग ने बेहद सिंपल तरीके से शादी की ।