बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज 33 साल की हो गई हैं। 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में पैदा हुईं परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म लेडिज वर्सेज रिक्की बहल से की थी। इस फिल्म में उन्होंने डिंपल चड्ढा का किरदार निभाया था, जो की लोगों को बेहद पसंद आया। इतना ही नहीं परिणीति को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। जिसका श्रेय वह अपने माता पिता को देती हैं। लेकिन परिणीति की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें अपने ही माता पिता से नफरत हो गई थी। वह घर में किसी से भी बात करना पसंद नहीं करती थीं। यहां तक की परिणीति घर से बाहर निकलने से भी डरने लगीं। चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा से जुड़े उस राज के बारे में जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।
Birthday Special: स्कूल के दिनों में अपने ही मां-बाप से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा, खुद किया था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन