दिग्गज अभिनेता परेश रावल 30 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बॉलीवुड में अगर बात परेश रावल की हो तो वह उम्दा कलाकारों में से एक हैं। चाहे कॉमेडी हो, गंभीर किरदार हो या फिर खलनायकी, उन्होंने हर किरदार को पर्दे बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है। परेश रावल ने फिल्मों की दुनिया में तो अपने दमदार अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई ही है लेकिन असल जिंदगी में भी वह दिल जीतने का हुनर रखते हैं। उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। एक बार खुद अभिनेता ने अपनी इस बेहद दिलचस्प प्रेम कहानी का खुलासा किया था। तो चलिए जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के इस खूबसूरत पहलू के बारे में जानते हैं।
2 of 5
परेश रावल
- फोटो : Social media
अभिनेता परेश रावल ने पहली बार एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था। उस दौरान अभिनेता बताया था कि कैसे उनका दिल अपने ही बॉस की बेटी पर आ गया था और फिर उन्होंने ठान लिया की पत्नी तो इसी लड़की को बनाना है। परेश ने बताया कि जब उन्होंने स्वरूप संपत को प्रपोज किया, तो उनसे क्या कहा था?
3 of 5
परेश रावल पत्नी स्वरूप संपत
- फोटो : insta/filmitopnews
परेश रावल ने अपने दोस्त से कहा कि मैं इस लड़की से शादी करूंगा और ठीक इसके 12 साल बाद उन्होंने उसी लड़की से शादी कर ली। साक्षात्कार के दौरान परेश रावल बताया कि उस वक्त उस वक्त मेरे दोस्त महेंद्र जोशी मेरे साथ थे और जब मैंने इस बारे में बात की तो उन्होंने मुझसे कहा,तुझे पता है तू जिस कंपनी में काम कर रहा है उस बॉस की बेटी है वह। अब परेश रावल तो पहले ही सीधे शादी करने की ठान चुके थे, तो उन्होंने भी कह दिया, किसी की भी बेटी हो, बहन हो, मां हो, मैं इसके साथ शादी करुंगा।
परेश रावल ने बताया कि कैसे स्वरूप संपत से प्यार हो जाने के बाद उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया था। अपने दोस्त से बात होने के दो-तीन महीने के बाद परेश रावल ने स्वरूप संपत के आगे अपने मन की बात रखते हुए कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, लेकिन मुझसे यह मत कहना कि चलो एक दूसरे को जानते हैं..क्योंकि मरते दम तक कोई किसको नहीं जान सकता है। इसके बारह साल बाद परेश रावल और स्वरूप संपत ने 1987 में शादी कर ली।
5 of 5
परेश रावल परिवार के साथ
- फोटो : insta/writttit
मिस इंडिया भी रह चुकी हैं स्वरूप संपत
परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत भी बतौर अभिनेत्री पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा स्वरूप संपत ने 1979 में मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। फिलहाल वर्षों पहले किया गया साथ निभाने का वादा अब भी दोनों बखूबी निभा रहे हैं और कपल के दो बेटे आदित्य और अनिरुद्ध भी हैं।